
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –09 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers
प्रश्न 1. 9 अगस्त को निम्नलिखित में से कोनसा दिवस मनाया जाता है?
नागासाकी दिवस
जर्मनी दिवस
इरान दिवस
इराक दिवस
उत्तर: नागासाकी दिवस - नागासाकी दिवस 9 अगस्त को कहा जाता है। क्युकी इस तारीख अमेरिका द्वारा दक्षिणी जापान के नगर नागासाकी पर ''फैट मैन'' नाम का बम गिराया गया था।
प्रश्न 2. हाल ही में कौन मध्यप्रदेश के हरदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई?
मल्लिका नड्डा
भारती राजू कमेडिया
द्रुपदी मुर्मू
स्मृति इरानी
उत्तर: भारती राजू कमेडिया - भारतीय जनता पार्टी की भारती राजू कमेडिया हाल ही में हरदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुयीं हैं।
प्रश्न 3. हाल ही में भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएलवी) ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस)-02 और एक सह-यात्री उपग्रह ‘आजादीसैट ’ के साथ किस केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी?
सेकंड लांच काम्प्लेक्स
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
अमित धवन अंतरिक्ष केंद्र
साक्षी धवन अंतरिक्ष केंद्र
उत्तर: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) - सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएलवी) ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस)-02 और एक सह-यात्री उपग्रह ‘आजादीसैट ’ के साथ उड़ान भरी।
प्रश्न 4. गोट पौक्स दवा का प्रयोग किस बीमारी को आगे बढ़ने से रोकने में किया जा रहा है?
लंपी बीमारी
कोविड
मलेरिया
एड्स
उत्तर: लंपी बीमारी - संक्रमण की बीमारी लम्पी स्किन से पशुओं को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने हाल ही में गोट पौकस दवा की 66, 666 डोज़ें मंगवाई हैं, जो राज्य के सेहतमंद पशुओं को मुफ़्त लगाई जायेंगी.
प्रश्न 5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में निकहत जरीन ने विमेन्स लाइट फ्लाई कैटेगरी के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनाउल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. निकहत जरीन किस खेल से सम्बन्ध रखती है?
तैराकी
बैडमिंटन
बॉक्सिंग
त्रिकूद
उत्तर: . बॉक्सिंग - निखत जरीन एक भारतीय मुक्केबाज हैं. CWG 2022 में विमेन्स लाइट फ्लाई कैटेगरी के फाइनल में निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनाउल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.
प्रश्न 6. भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रचते हुए निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?
बॉक्सिंग
भाला फेंक
फ्यूज बोल
पहलवानी
उत्तर: . भाला फेंक - अन्नू रानी ने अपने चौथे प्रयास में जैवलिन को 60 मीटर की दूरी पर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया.
प्रश्न 7. किस भारतीय गोल्फ खिलाडी ने हाल ही में मंदिरी इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता?
अदिति अशोक
गगनजीत भुल्लर
शिव चौरसिया
जीव मिल्खा सिंह
उत्तर: गगनजीत भुल्लर - भारत के गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने हाल ही में दो शॉट की जीत के साथ 500,000 बैंक, मंदिरी इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता.
प्रश्न 8. भारतीय रेसवॉक एथलीट संदीप कुमार पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रचते हुए हाल ही में पुरुष की कितनी किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?
10 किमी
60 किमी
30 किमी
20 किमी
उत्तर: 10 किमी - संदीप कुमार पूनिया ने 38:49.21 के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10,000 मीटर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक हासिल किया.
प्रश्न 9. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?
एल्डोस पॉल
शिव कपूर
नीरज चोप्रा
बजरंग पुनिया
उत्तर: . एल्डोस पॉल - राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अब्दुल्ला अबूबकर ने रजत पदक पदक जीता.
प्रश्न 10. खबरों में रहा ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ किस राज्य में स्थित है?
असम
अरुणाचल प्रदेश
सिक्किम
पश्चिम बंगाल
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने तीसरे हवाई अड्डे को ‘डोनी पोलो हवाई अड्डे’ का नाम दिया है, जो ईटानगर में निर्माणाधीन है। यह राजधानी शहर का एकमात्र हवाई अड्डा है और पासीघाट और तेज़ू हवाई अड्डों के बाद राज्य में तीसरा है। राज्य की जनजातीय भाषा में डोनी का अर्थ सूर्य और पोलो का अर्थ चंद्रमा होता है।
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –09 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment