-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –10 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –10 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. विश्व जैव ईंधन दिवस अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?

10 अगस्त
12 अगस्त
14 अगस्त
9 अगस्त

उत्तर: 10 अगस्त - प्रतिवर्ष 10 अगस्त को ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ मनाया जाता है। ‘सर रुडोल्फ डीज़ल’ के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2. हाल ही में ‘परवाज़ मार्केट लिंकेज स्कीम’ किस राज्य में शुरू की गई?

गोवा
जम्मू और कश्मीर
केरल
बंगाल

उत्तर: . जम्मू और कश्मीर - यह योजना एक अभिनव मार्केट लिंकेज योजना है, जिसमें पूरे जम्मू और कश्मीर के किसानों की आर्थिक स्थिति के उत्थान की जबरदस्त क्षमता है.

प्रश्न 3. हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराकर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता?

सेना नेहवाल
चिराग शेट्टी
पुसरला वेंकट सिंधु
कैरोलिना मरीन

उत्तर: पुसरला वेंकट सिंधु - पी.वी. सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

प्रश्न 4. हाल ही में किसने भारत में अमेरिका के नए महावाणिज्य दूत के रुप में कार्यभार संभाला?

माइक हैंकी
माइक सेंकी
लाइक हैंकी
माइक वेंकी

उत्तर: माइक हैंकी - माइक हैंकी भारत में अमेरिका के नए महावाणिज्य दूत के रुप में नियुक्त किए गए. डेविड जे रेंज के स्थान पर इन्होने पदभार संभाला.

प्रश्न 5. किस देश ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट फाइनल में भारत को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया?

फ़्रांस
श्रीलंका
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट खेल को शामिल किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है।

प्रश्न 6. राष्ट्रमंडल खेल 2022 सत्यन ज्ञानसेकरन ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में हराकर कांस्य पदक हासिल किया?

क्रिकेट
टेबल टेनिस
बैडमिंटन
त्रिकूद

उत्तर: टेबल टेनिस - टेबल टेनिस खिलाड़ी सत्यन ज्ञानसेकरन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को हराकर कांस्य पदक जीता.

प्रश्न 7. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के किस बैडमिंटन खिलाडी ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक हासिल किया?

श्रीकांत किदम्बी
चिराग शेट्टी
केंटो मोमोटा
लक्ष्य सेन

उत्तर: लक्ष्य सेन - मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन स्वर्ण पदक जीता.

प्रश्न 8. बर्मिंघम 2022 के समापन समारोह में कोनसे चैंपियन भारत के ध्वजवाहक होंगे?

अभिनव बिंद्रा
निखत ज़रीन और अचंत शरत कमल
मैरी कोम
पी.वी. सिंधु और नीरज चोप्रा

उत्तर: . निखत ज़रीन (मुक्केबाजी) और अचंत शरत कमल (टेबल टेनिस) - विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निखत ज़रीन और टेबल टेनिस स्टार अचंत शरत कमल को बर्मिंघम के एलेक्ज़ेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहेंगे।

प्रश्न 9 . बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अचंत शरत कमल ने किस स्पर्धा में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता?

कबड्डी
टेबल टेनिस
भाला फेंक
टेनिस

उत्तर: टेबल टेनिस - टेबल टेनिस के पुरुष एकल फाइनल में भारत के अनुभवी खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता.

प्रश्न 10. भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रचते हुए निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?

बॉक्सिंग
भाला फेंक
फ्यूज बोल
पहलवानी

उत्तर: भाला फेंक – अन्नू रानी ने अपने चौथे प्रयास में जैवलिन को 60 मीटर की दूरी पर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया.

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –10 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post