-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
देश की सरकार किसान विरोधी, इसे उखाड़ फेंके: जयवद्र्धन

देश की सरकार किसान विरोधी, इसे उखाड़ फेंके: जयवद्र्धन

13 feb. 2021

किसान महापंचायत में कांग्रेस ने किया देश के किसान आंदोलन का समर्थन

सबलगढ़. कांग्रेस ने शनिवार को यहां कृषि उपज मंडी परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इसमें पूर्व मंत्री व राधौगढ़ विधायक जयवद्र्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत सहित जिले के तीन विधायक व अन्य नेता शामिल हुए।


किसान महापंचायत में पूर्व मंत्री जयद्र्धन सिंह ने कहा कि देश की सरकार किसान विरोधी है और उसे उखाड़ फैंकने के लिए काम करना होगा। जयवर्धन सिंह ने मोदी सरकार और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके द्वारा चुनी हुई सरकार गिराने वाले तोमर को आपने सांसद बनाकर भेजा ओर आपके वोटों सें मंत्री बने, वही आपके खिलाफ कानून बनाकर आपको पूंजी पतियों के हाथों बेचने का प्रयास कर रहे हैं। यह कृषि नहीं, काला कानून है। यदि यह लागू हो गया तो आपकी फसलों को औने-पौने दामों पर बड़े-बड़े पूंजीपति खरीदेंगे। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पाएगा। इस लड़ाई में हम किसानों के साथ हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं, सरकार को झुका कर रहेगे और आने वाले समय में उखाड़ फेंकेंगे। सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पंजाब के किसान नेता कैप्टन विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे प्रांत के सभी किसान भाई किसान धरना आंदोलन कर रहें हैं। पंजाब में तीन माह सें मॉल बंद हैं, पेट्रोल पंप बंद हैं, जब तक सरकार इस किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सब मिलकर सिखाएंगे सरकर को सबक

किसान महापंचायत में सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने कहा कि यह किसानो का संग्राम है, किसान आंदोलन में हम सब मिलकर इस किसान विरोध सरकार को सबक सिखाएं। कार्यक्रम में अपेकस बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह, पंकज उपाध्याय राजकुमार सिंघल, मुरारी लाल धाकड़ भी मौजूद रहे। आभार ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने किया। महापंचायत को को पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री व विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक श्योपुर जंडेल सिंह, डबरा विधायक सुरेश राजे, मुरैना विधायक राकेश मावई, दिमनीं विधायक रवीन्द्र भिड़ोसा, सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया ।

0 Response to "देश की सरकार किसान विरोधी, इसे उखाड़ फेंके: जयवद्र्धन"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post