
कांग्रेस के शेर के दांत और नाखून सब टूट गए-मंत्री सिसौदिया

महानीम चौराहे पर मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय पर कसा तंज
विदिशा. कांग्रेस से भाजपा में आए और केबिनेट मंत्री बने महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा वार किया है। उन्होंने टाइगर शब्द पर चल रही तीखमतीख से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर के मुंह में दांत बचे हैं और न पंजों में नाखून। कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं बचा जो भाजपा के महाराज और शिवराज का मुकाबला कर सके।
सिसौदिया भोपाल से ग्वालियर जाते समय महानीम चौराहे पर रुके थे, यहां हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया था। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह 70-72 के हो गए हैं, फिर भी मुंगेरीलाल के सपने देखते हैं तो देखने दो कोई बुराई नहीं है। भाजपा की सरकार पूरे तीन वर्ष चलेगी और मेरी यह भविष्यवाणी है कि बीस वर्ष में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ कर्जमाफी का धोखा किया है, एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ, जिनको प्रमाणपत्र मिले वे किसान ही डिफाल्टर हो गए, उनको खाद मिला न बीज। किसानों के हित में सोचने वाला एक ही नेता है शिवराज सिंह। देखना कांग्रेस को उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिलना।
महानीम चौराहे पर मंत्री सिसौदिया का राजपूत समाज ने भी स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ मूलचंद माहेश्वरी,ख्डॉ भैरोंसिंह गुर्जर, राजकुमार कुशवाह, निर्मल धाकड़, प्रहलाद यादव, रिंकू भार्गव, सुंदरसिंह राजपूत, लालसिंह राजपूत,ख्दातारसिंह, रघुवीरसिंह, नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, किशनसिंह, बृजेन्द्र परमार आदि अनेक लोग मौजूूद थे।
0 Response to "कांग्रेस के शेर के दांत और नाखून सब टूट गए-मंत्री सिसौदिया"
Post a Comment