एमपी बोर्ड / एक बार फिर बच्चियों ने बाजी मारी; 65.87% बेटियां और 60.09% बेटे पास हुए, 15 छात्र-छात्राओं ने 100% अंक लेकर पहला स्थान बनाया
- एमपी बोर्ड10वीं में 62.84% छात्र पास, पिछले साल की अपेक्षा 1.52% रिजल्ट में सुधार हुआ
- 8 लाख 39 हजार 336 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी, 2 लाख 4110 छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा दी थी
- पिछले साल 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक थी, 11 लाख 32 हजार 741 छात्रों ने परीक्षा दी थी
पहली बार कोई कार्यक्रम नहीं हुआ
इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 11.29 लाख छात्र बैठे थे। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। गत वर्ष एमपी बोर्ड10वीं में 61.32% छात्र पास हुए थे। वर्ष 2017-18 में 10वीं का रिजल्ट 70.73 विद्यार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in और www.mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। कक्षा 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में आएगा। 30 साल में पहली बार है, जब मंडल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग घोषित कर रहा है। पहली बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
भोपाल की कर्णिका ने पहला स्थान बनाया
समेरा कला भोपाल में रहने वाली कर्णिका मिश्रा ने 300 में से 300 अंक हासिल किए। उसने प्रदेश में टॉप किया है। कर्णिका के पिता ड्राइवर थे। उनकी पांच साल पहले मौत हो चुकी है। कर्णिका की मां प्राइवेट जाॅब करती हैं।
इन छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल कर पहला स्थान बनाया
छात्र/छात्रा का नाम | प्राप्तांक/पूर्णांक | स्थान | जिला |
कर्णिका मिश्रा | 300/300 | पहला | भोपाल |
अभिनव शर्मा | 300/300 | पहला | मेहगांव, भिंड |
लक्षदीप धाकड़ | 300/300 | पहला | गुना |
प्रियांश रघुवंशी | 300/300 | पहला | गुना |
पवन भार्गव | 300/300 | पहला | गुना |
चतुर कुमार | 400/400 | पहला | पन्ना |
हरिओम पाटीदार | 300/300 | पहला | मंदसौर |
राजनंदनी सक्सेना | 300/300 | पहला | उज्जैन |
सिद्धार्थ सिंह शेखावत | 300/300 | पहला | उज्जैन |
हर्ष प्रताप सिंह | 300/300 | पहला | धार |
कविता लोधी | 300/300 | पहला | इंदौर |
मुस्कान मालवीय | 300/300 | पहला | विदिशा |
देवांशी रघुवंशी | 300/300 | पहला | विदिशा |
प्रशांत विश्वकर्मा | 300/300 | पहला | रायसेन |
वेदिका विश्वकर्मा | 300/300 | पहला | रायसेन |
0 Response to "एमपी बोर्ड / एक बार फिर बच्चियों ने बाजी मारी; 65.87% बेटियां और 60.09% बेटे पास हुए, 15 छात्र-छात्राओं ने 100% अंक लेकर पहला स्थान बनाया"
Post a Comment