भाजपाइयों ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन
मुरैना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत जिला कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन किया इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता पंडित राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पर एकत्रित हुए वहां से बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्वाधीनता आंदोलन में किए गए योगदान को स्मरण किया वंदे मातरम गायन से पूर्व कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ,गजराज सिंह, मुंशीलाल ,शिवमंगल सिंह तोमर, अनिल गोयल ,केदार सिंह यादव, नागेंद्र तिवारी ,श्री बल्लभ दंडोतिया ने संबोधित किया वंदे मातरम के दौरान भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता के बीच विवाद होने की खबर है
Comments
Post a comment