ईरानी मीडिया एजेंसी Islamic Students' News Agency (ISNA) के मुताबिक, वरिष्ठ धर्मगुरु Ayatollah Alireza Arafi को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है
Monday, 2 March 2026
Comment
ईरान की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
अमेरिका-इज़रायल के कथित संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद देश में अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू कर दी गई है।
ईरानी मीडिया एजेंसी Islamic Students' News Agency (ISNA) के मुताबिक, वरिष्ठ धर्मगुरु Ayatollah Alireza Arafi को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में विधि विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
संविधान के तहत बनी अंतरिम परिषद
ईरान के संविधान के अनुसार, सुप्रीम लीडर के पद रिक्त होने की स्थिति में एक अंतरिम नेतृत्व परिषद देश की कमान संभालती है।
इस परिषद में शामिल हैं:
राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian
मुख्य न्यायाधीश Gholam-Hossein Mohseni-Ejei
गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु सदस्य
यह परिषद तब तक शासन चलाएगी जब तक विशेषज्ञों की असेंबली नए सुप्रीम लीडर का चयन नहीं कर लेती।
क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका
खामेनेई की मौत की खबर के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका और इज़रायल की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।0
ईरान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नया सुप्रीम लीडर कौन होगा और देश की विदेश नीति किस दिशा में आगे
0 Response to "ईरानी मीडिया एजेंसी Islamic Students' News Agency (ISNA) के मुताबिक, वरिष्ठ धर्मगुरु Ayatollah Alireza Arafi को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है"
Post a Comment