बड़ी खबर: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे में फ्री कैंसिलेशन और संशोधन की सुविधा
Monday, 2 March 2026
Comment
नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने 26 मार्च 2026 से विमान टिकट बुकिंग नियमों में अहम बदलाव करते हुए बुकिंग के 48 घंटे के भीतर निःशुल्क रद्दीकरण (Cancellation) या संशोधन (Modification) की सुविधा देने का फैसला किया है।
नए नियम के तहत यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या उसमें बदलाव कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा कुछ शर्तों के साथ लागू होगी।
किन यात्राओं पर मिलेगा लाभ?
घरेलू उड़ानें: यदि उड़ान की प्रस्थान तिथि बुकिंग की तारीख से कम से कम 7 दिन बाद की है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: यदि उड़ान की प्रस्थान तिथि बुकिंग की तारीख से कम से कम 15 दिन बाद की है।
किन मामलों में लागू नहीं होगा नियम?
यदि रद्दीकरण या संशोधन का अनुरोध बुकिंग के 48 घंटे बाद किया जाता है।
यदि घरेलू उड़ान 7 दिनों के भीतर या अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 दिनों के भीतर निर्धारित है।
यह सुविधा केवल एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यम से की गई बुकिंग पर ही मान्य होगी।
सरकार के इस फैसले से यात्रियों को अचानक योजना बदलने की स्थिति में आर्थिक राहत मिलेगी और टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।
हवाई यात्रियों के लिए यह फैसला यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Response to "बड़ी खबर: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे में फ्री कैंसिलेशन और संशोधन की सुविधा"
Post a Comment