-->
खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू

खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू


भोपाल। खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
सरकार ने बताया कि खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या अन्य कार्यों के लिए गए मध्यप्रदेश के नागरिक यदि किसी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता महसूस करते हैं, तो वे इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के माध्यम से भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

24×7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण:
📞 दूरभाष: 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

राज्य सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

0 Response to "खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post