
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –17 September 2022 – Current Affairs Questions And Answers
Q1. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) सितंबर में कब मनाया है?
17 सितंबर
17 अगस्त
17 जून
17 जुलाई
Ans. 17 सितंबर - प्रतिवर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य रोगी सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाना एवं सभी देशों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों द्वारा रोगी की हानि को कम करने के लिए एकजुटता और एकजुट कार्रवाई का आह्वान करना है।
Q2. फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची में किस भारतीय अरबपति का नाम दूसरे स्थान पर है?
रतन टाटा
मुकेश अम्बानी
गौतम अडाणी
नीता अम्बानी
Ans. गौतम अडाणी - अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस स्थान पर उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे छोड़ दिया है।
Q3. काकाडू 2022 सैन्य अभ्यास किस देश की नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है?
भारतीय
चीनी
ऑस्ट्रेलियाई
जर्मनी
Ans. ऑस्ट्रेलियाई - ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा काकाडू 2022 (KA22) ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है। वर्ष 1993 में अभ्यास काकाडू का उद्घाटन संस्करण आयोजित किया गया था।
Q4. ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ पुस्तक हाल ही में किसने विमोचन किया?
रामनाथ कोविंद
स्मृति ईरानी
नरेंद्र मोदी
अरविन्द केजरीवाल
Ans. रामनाथ कोविंद - संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित पुस्तक ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ का हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विमोचन किया।
Q5. किस देश में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन किया जायेगा?
भारत
श्रीलंका
फ्रांस
चीन
Ans. भारत - भारत को वर्ष 2020 संस्करण की मेजबानी करनी थी, परन्तु COVID-19 बीमारी के कारण से यह खेल रद्द कर दिया गया था।
Q6. 2021-22 का प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से किसे प्रदान किया गया है?
जीआरएसई
कोचीन शिपयार्ड
हिंदुस्तान शिपयार्ड
भारत डायनामिक्स
Ans. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) - क्षेत्र ''सी'' में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आधिकारिक भाषा का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए युद्धपोत निर्माता गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को वर्ष 2021-22 का प्रतिष्ठित ''राजभाषा कीर्ति पुरस्कार'' हाल ही में प्रदान किया गया।
Q7. अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 किस देश में खेला जायेगा?
ऑस्ट्रेलिया
जापान
रूस
दक्षिण अफ्रीका
Ans. दक्षिण अफ्रीका - अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप खेला जायेगा जिसमें भारत देश समेत दुनिया की 16 टीमे हिस्सा लेंगी।
Q8. 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 का खिताब किस राज्य ने जीता?
गोवा
मणिपुर
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
Ans. मणिपुर - हिरोक हायर सेकेंडरी (मणिपुर) ने हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में फाइनल में बारवे हाई स्कूल (झारखंड) को 2-0 से हराकर 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 खिताब अपने नाम किया।
Q.9. हाल ही में किस पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेट अंपायर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
अलीम दर
असद रऊफ
स्टीव ब्लुक्नोर
बिली दोक्ट्रोवे
Ans. असद रऊफ - हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
Q.10. निम्नलिखित में से कौन सी अंतरिक्ष एजेंसी बुद्धिमान जियोस्टेशनरी संचार उपग्रह विकसित कर रही है?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी
Ans –भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अंतरिक्ष एजेंसी बुद्धिमान जियोस्टेशनरी संचार उपग्रह विकसित कर रही है
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –17 September 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment