-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –08 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –08 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers




प्रश्न 1. भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (Quit India Movement Day) अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?

अगस्त 8
अगस्त 4
अगस्त 12
अगस्त 2

उत्तर : 8 अगस्त - मोहनदास करमचंद गांधी जी द्वारा 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में ''भारत छोड़ो'' आंदोलन शुरू किया गया था।

प्रश्न 2. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेल भारत ने महिला हॉकी में कांस्य पदक मैच में किस देश की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया?

अमेरिका
न्यूज़ीलैंड
फ़्रांस
इटली

उत्तर : न्यूज़ीलैंड - न्यूज़ीलैंड को 1-1 (शूटआउट में 2-1) से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया. महिला हॉकी में 16 साल बाद भारत ने राष्ट्रमंडल पदक जीता.

प्रश्न 3. चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (DFRS) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में किसका पता लगाया है?

उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा
निम्न घनत्व वाले प्लाज्मा
हरे रंग वाले प्लाज्मा
नील रंग वाले प्लाज्मा

उत्तर : उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा - हाल ही में चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (DFRS) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा का पता लगाया है।

प्रश्न 4. CWG 2022 में अमित पंघल ने पुरुष के कितने किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को मुक्केबाजी में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

51 किग्रा
61 किग्रा
31 किग्रा
41 किग्रा

उत्तर : 51 किग्रा - मुक्केबाज खिलाडी अमित पंघल ने पुरुष 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को हराकर देकर सोने का मेडल हासिल किया.

प्रश्न 5. भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को हाल ही में खेल की किस वैश्विक संचालन संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

चेसबेस
फिडे
फीफा
नाटो

उत्तर : फिडे (एफआईडीई) - शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को 7 अगस्त को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है.

प्रश्न 6.CWG 2022 महिला 48 किग्रा फाइनल में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को हराकर देकर स्वर्ण जीता?

मैरी कोम
नीतू घंघस
निखत ज़रीन
पिंकी रानी

उत्तर : नीतू घंघस - नीतू घंघस ने CWG 2022 में महिला 48 किग्रा फाइनल में मेज़बान इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को मात देकर स्वर्ण हासिल किया.

प्रश्न 7. भारत की किस प्रमुख निजी जीवन बीमाकर्ता कंपनी ने सबसे ज्‍यादा संख्‍या में लोगों द्वारा एब्‍डॉमिनल प्‍लैंक पोजिशन होल्‍ड करने के गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है?

बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस
एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस
मैक्स लाइफ इंश्‍योरेंस
अविवा

उत्तर : बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस - बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्‍योरेंस ने प्‍लैंकाथॉन में चीन को पीछे छोड़कर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया.

प्रश्न 8. हाल ही में राजस्थान में अजमेर किस जगह पर राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर तैयार हुआ है?

गोगा मेडी
रींगस
तीर्थराज पुष्कर
जयपुर

उत्तर :तीर्थराज पुष्कर - हाल ही में राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर हुआ तैयार.

प्रश्न 9. ताइवान की यात्रा को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर किस देश ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की?

जापान
भारत
ऑस्ट्रेलिया
चीन

उत्तर :चीन - 82 वर्षीय पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं।

प्रश्न 10. भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान के क्षेत्र में किस विषय को लेकर अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के साथ एक समझौता किया है?

उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर बातचीत करना
उपग्रह आधारित वायुसेना अनुप्रयोगों पर सामग्री प्रदान करना
उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा आदान-प्रदान और सहयोग
उपरोक्त में कोई नहीं

उत्तर : उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा आदान-प्रदान और सहयोग - एसएसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक केंद्र है।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –08 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post