-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –29 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –29 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस जून में किस दिनांक को मनाया जाता है?

20 जून
26 जून
28 जून
29 जून

उत्तर: 29 जून - राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है।

प्रश्न 2. वाइब्रेंट इंडिया एक्सपो के आठवें संस्करण का आयोजन दिल्ली प्रगति मैदान में 15, 16 एवं 17 जुलाई को होगा ये ‘वाइब्रेंट इंडिया एक्सपो’ क्या है?

सबसे बड़ा एकीकृत घरेलू सामान और घरेलू उपकरण व्यापार मेला
एक तरह का पुष्प मेला
पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान
ये सभी सही है

उत्तर: सबसे बड़ा एकीकृत घरेलू सामान और घरेलू उपकरण व्यापार मेला - भारत का सबसे बड़ा एकीकृत घरेलू सामान और घरेलू उपकरण व्यापार मेला वाइब्रेंट इंडिया एक्सपो के आठवें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में 15, 16 एवं 17 जुलाई को होगा।

प्रश्न 3. डाक कर्मयोगी किसके द्वारा विकसित किया गया ई लर्निंग पोर्टल है?

डाक विभाग द्वारा
डीआरडीओ द्वारा
भारतीय आर्मी द्वारा
गूगल द्वारा

उत्तर: डाक विभाग द्वारा - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन कर्मयोगी की कल्पना के अनुरूप डाक विभाग द्वारा विकसित ई लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगी को लाँच किये जाने के साथ ही आज विभाग के आठ कर्मचारियों को मेघदूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 4. हाल ही में कोन भारतीय शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज़ हो गयी हैं?

मनीष नरवाल
अवनि लेखरा
सुमित अंतिल
एमा रादुकानु

उत्तर: अवनि लेखरा - भारत की शीर्ष शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज़ हो गयी हैं।

प्रश्न 5. हाल ही में पोकरबाज़ीडॉटकॉम ने किस बॉलीवुड कलाकार अपना ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाया?

शक्ति कपूर
लारा दत्ता
शाहिद कपूर
अक्षय कुमार

उत्तर: शाहिद कपूर - भारत के सबसे बड़े पोकर प्‍लेटफॉर्म पोकरबाज़ीडॉटकॉम ने बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहिद कपूर को अपना ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर बनाने की हाल ही में घोषणा की।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन रिलायसं जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के नए अध्यक्ष होंगे?

नीता अंबानी
आकाश अंबानी
अनंत अंबानी
ईशा अंबानी

उत्तर: आकाश अंबानी - उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अब रिलायसं जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष होंगे और श्री मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के अध्यक्ष बने रहेंगे।

प्रश्न 7. हाल ही में किसने ‘इंडियन फाइल स्टोरेज एवं शेयरिंग प्लेटफॉर्म डिजिबॉक्स’ के साथ क्लाउड स्टोरेज सेवा के लिए साझेदारी की?

एयरटेल
जियो
आईडिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया

उत्तर: जियो - नए डेटा स्टोरेज समाधान विकसित करने के लिए रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स लिमिटेड और इंडियन फाइल स्टोरेज एवं शेयरिंग प्लेटफॉर्म डिजिबॉक्स ने साझेदारी की।

प्रश्न 8. हाल ही में पद्म भूषण पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में निधन हो गया वे किस ग्रुप के अध्यक्ष थे?

टाटा प्रोजेक्ट
गैमन इंडिया
लार्सेन एंड टुब्रो
शापूरजी पालोनजी ग्रुप

उत्तर: . शापूरजी पालोनजी ग्रुप - शापूरजी पालोनजी ग्रुप के अध्यक्ष पद्म भूषण पालोनजी मिस्त्री का मंगलवार तड़के मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

प्रश्न 9. हाल ही में किस भारतीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

राजपाल सिंह
अजित पाल सिंह
वरिंदर सिंह
हरदयाल सिंह

उत्तर: वरिंदर सिंह - वरिंदर का जन्म 16 मई, 1947 को हुआ था, और उन्होंने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।

प्रश्न 10. हाल ही में जारी स्कूल ग्रेडिंग इंडेक्स में भारत के निम्नलिखित में से कौन सा जिला शीर्ष पर है?

सीकर
झुंझुनूं
जयपुर
कानपुर नगर

उत्तर: सीकर - राजस्थान में सीकर जिला स्तर पर स्कूल ग्रेडिंग इंडेक्स में सबसे ऊपर है। इसके बाद झुंझुनू और जयपुर का नंबर आता है। 2019 के लिए जिलों के लिए शिक्षा मंत्रालय के प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI-D) ने 83 संकेतकों का अध्ययन छह श्रेणियों में किया, यानी परिणाम, प्रभावी कक्षा लेनदेन, बुनियादी ढांचा सुविधाएं और छात्र अधिकार, स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षण, डिजिटल शिक्षा और शासन प्रक्रिया।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –29 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post