
BJYM नेता पर महिला से रेप का आरोप, 'नशीला शरबत पिलाकर बनाया वीडियो, फिर कर रहा था 10 लाख की मांग'

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
जबलपुर/ मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके पति की गैर मौजूदगी में राजेश उसके घर आता था। इस दौरान उसने महिला को नशीला शरबत पिलाकर बेहोश किया। इस दौरान उसने महिला का रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब इसी वीडियो को दिखाकर वो ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है।शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी राजेश फरार है। फिलहाल, आरोपी की तलाश जारी है।
शरबत में मिलाई नशीली चीज, फिर...
मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, अब तक की पुलिस तफतीश के अनुसार महिला राजेश के वार्ड की ही निवासी है। महिला का पति सरकारी मुलाजिम है, जो सरकारी काम को लेकर अकसर शहर से बाहर रहता है। महिला द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया कि, साल 2019 में जब उसका पति काम के चलते शहर से बाहर गया था, तब राजेश उसके घर आया और शरबत पीने की ख्वाहिश जताई। शिकायत के अनुसार, महिला जब उसके लिये शरबत लेकर आई, तो उसने पानी की मांग कर दी। महिला जब तक पानी लाती राजेश ने शरबत में कोई नशीली चीज मिला दी।
दूर चली गई महिला, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा
महिला द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अर्द्धबेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यहीं बस नहीं किया उसने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। अब उसी वीडियो के आधार पर ही उसका शारिरिक शोषण तो करता ही है, साथ ही साथ ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करता है। महिला ने बताया कि, वो आरोपी की हरकतों से तंग आकर सितंबर 2020 में उसके पति के पास चली गई थी। लेकिन, इसपर भी आरोपी बाज नहीं आया। वो रोजाना महिला को फोन करके ब्लैकमेल करने लगा।
पति को भेज दिए आपत्तिजनक फोटो और मैसेज
महिला के मुताबिक, आरोपी फोन करके वापस आने का दबाव बनाने लगा था। महिला ने जब उससे वापस आने से इंकार किया, तो आरोपी द्वारा महिला के पति को वही आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं। हालांकि, पति द्वारा पीड़िता पर किसी तरह का विवाद करने के बजाया सच्चाई जानी, इसपर पीड़िता द्वारा अपने पति को सार हाल सुना दिया।इसके बाद पीड़िता का पति उसे लेकर जबलपुर आया और महिला थाने में आरोपी राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला दर्ज कराया।
0 Response to "BJYM नेता पर महिला से रेप का आरोप, 'नशीला शरबत पिलाकर बनाया वीडियो, फिर कर रहा था 10 लाख की मांग'"
Post a Comment