-->
लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती?

लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती?

लड़कों का झूठ बोलना, बात बात पर बहाने बनाना।

क्रोध करना, कभी कभी हाथ भी उठा देना, चाहे किसी और पर ही क्यों न हो, लड़कियों को अच्छा नहीं लगता। वे लड़कों को एक अच्छे इंसान के रूप में देखना चाहती हैं।

जो लड़के बड़े छोटे किसी का सम्मान , विशेष कर महिलाओं का सम्मान नहीं करने की आदत लड़कियों को पसंद नहीं आती।

शक करने की आदत लड़कियों को अच्छी नहीं लगती।

किसी तरह का नशा करने की आदत या ग़लत संगति में रहने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते।

हर समय नकारात्मक विचारों से घिरे रहने वाले लड़के लड़कियों को अच्छे नहीं लगते।

पैसे को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत देने वाले लड़के नापसंदगी की श्रेणी में आते हैं।

कुछ लड़के अपने मुंह मियां मिट्ठू होते हैं, हर समय दिखावा करते हैं, लड़कियों की सच्ची प्रशंसा करने से कतराते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करतीं।

दोहरे मापदंड वाले अर्थात् अपने लिए कुछ और दूसरों के लिए कुछ वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते।

बेरोजगार लड़कों से लड़कियां दूर रहने में ही भलाई समझती हैं।

लड़कों का आलसी स्वभाव, उनमें मानवीय गुणों का अभाव, असहयोगात्मक व्यवहार, जुआ खेलने की आदत, समझदारी का अभाव, व्यवहारिक न होना, साफ़ सफ़ाई का ध्यान न रखना आदि ऐसी आदतें हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं आती।

0 Response to "लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती?"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post