-->

The Voice Of MP

Madhypradesh News, India News, Taza Khabar, TazaNews hindi, business news, sports news, Morena news, Gwalior News, Bhopal NewsJobs, Government Jobs, Private Jobs, Internship, Daily Job Updates, Job Information, Job Knowledge, Current Affairs,Sarkari Result, Sarkari Results : SarkariResult.com provides latest Sarkari Result Jobs, Online Form, Sarkari Naukri Result in Sarkari Result सरकारी नौकरी शासकीय नौकरी

  • Home
  • Your District
    • morena
    • Bhopal
    • Indore
  • Jobs
search
  • हमारे वेबसाइट पर अपने बिज़नेस को प्रमोट करें सिर्फ 100 रुपये प्रतिदिन पर संपर्क करें 7999523921
  • HOSTINGER से होस्टिंग खरीदो 20% प्रतिशत का DISCOUNT पाओ

Home › Uncategories › Winter Exercise: सर्दियों में घर के बाहर (आउटडूर) एक्‍सरसाइज क्‍यों करनी चाहिए, जानिए इसके फायदे
Winter Exercise: सर्दियों में घर के बाहर (आउटडूर) एक्‍सरसाइज क्‍यों करनी चाहिए, जानिए इसके फायदे

Winter Exercise: सर्दियों में घर के बाहर (आउटडूर) एक्‍सरसाइज क्‍यों करनी चाहिए, जानिए इसके फायदे

By The Voice Of MP Wednesday, 27 January 2021 Comment

कहीं आप सर्दियों के मौसम में बाहर निकलने से परहेज़ तो नहीं करते? क्या आप जानते हैं कि इन दिनों में भी बाहर एक्सरसाइज करने से आपका वजन ज्यादा कम हो सकता है।

Winter Exercise

यह सच है कि सर्दियों के दौरान हमारा वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे के बहुत से कारण होते हैं जैसे सर्दियों के मौसम में बनने वाले बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन, ज्यादा भूख लगना, शारीरिक गतिविधियां कम करना और मूड में लगातार परिवर्तन होते रहना। सर्दियों के दौरान न केवल वजन कम करना मुश्किल होता है बल्कि वजन को संतुलित रखना भी बहुत आवश्यक होता है। लेकिन यदि आप इस मौसम के दौरान अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप बाहर किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करके अपने वजन को कम कर सकते हैं। 

बाहर एक्सरसाइज करने से आपकी कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती हैं

एक स्टडी के अनुसार सर्दियों के मौसम में बाहर एक्सरसाइज करने से आपकी अधिक कैलोरीज़ बर्न होती हैं। यह स्टडी 53 पुरुषों व महिलाओं पर की गई व इसके अनुसार 14-23 डिग्री के मौसम में 34% अधिक कैलोरीज़ बर्न हो सकती हैं। पुरुषों ने एक दिन में सर्दी के मौसम में हाइकिंग से 4,787 कैलोरीज़ बर्न की तो महिलाओं ने 3880 कैलोरीज़ बर्न की हैं। वहीं गर्मियों के मौसम के दौरान यह संख्या पुरुषों व महिलाओं की क्रमशः 3822 व 3081 थी। अतः इससे यह पता चला की प्रतिभागियों का सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले अधिक वजन कम हुआ है।

कारण है थरमोगेनेसिस

सर्दियों में जब तापमान बहुत कम हो जाता है तो हमारे शरीर को स्वयं को गर्म रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अतः इस कारण हमारा शरीर अधिक कैलोरीज़ बर्न करता है और इस प्रक्रिया को थरमोगेनेसिस कहा जाता है। परन्तु यह प्रक्रिया होने के लिए आपको थोड़ी बहुत ठंड की आवश्यकता होती है। 

लेकिन यदि आप अंदर की तरह ही बाहर भी बहुत अधिक कपड़े पहन लेते हैं तो ज्यादा असर नहीं दिखेगा। इसके अलावा आप वर्कआउट के बाद क्या खाते हैं इसका भी आपको खास ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में आप ज्यादा थक सकते हैं इसलिए आपका ज्यादा चीजें खाने का मन कर सकता है परंतु ऐसा न करें ।


सर्दियों का मौसम किस प्रकार वजन कम करने में सहायक है?

यदि आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो आप किसी ठंडे कमरे में भी सो सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका वजन कम हो सकता है। इसके पीछे का कारण यह है कि ठंडे कमरे में सोने के कारण आपका शरीर ब्राउन फैट को प्रोड्यूस करने लगता है जोकि अन्य किसी भी टिश्यू से लगभग 300 गुणा अधिक गर्मी पैदा करता है।

शोध के अनुसार यदि आप बहुत अधिक ठंड में 15 मिनट के लिए कांपते भी हैं तो आप 100 कैलोरीज़ से भी अधिक वजन कम कर सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो अधिक ठंड से न डरें बल्कि इस मौसम को एंज्वॉय करें और इसका फायदा उठाएं। क्योंकि गर्मियों के मौसम के मुकाबले सर्दियों में आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

0 Response to "Winter Exercise: सर्दियों में घर के बाहर (आउटडूर) एक्‍सरसाइज क्‍यों करनी चाहिए, जानिए इसके फायदे"

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post

Welcome

आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत है अगर आपको हमारे ब्लॉग पोस्ट पसंद आते हैँ तो पोस्ट लाइक जरूर करें एवं फॉलो करें! धन्यवाद The Voice Of MP

Latest Article

The Voice Of MP

Madhypradesh News, India News, Taza Khabar, TazaNews hindi, business news, sports news, Morena news, Gwalior News, Bhopal NewsJobs, Government Jobs, Private Jobs, Internship, Daily Job Updates, Job Information, Job Knowledge, Current Affairs,Sarkari Result, Sarkari Results : SarkariResult.com provides latest Sarkari Result Jobs, Online Form, Sarkari Naukri Result in Sarkari Result सरकारी नौकरी शासकीय नौकरी

Followers

Total Pageviews

Best Articles

  • मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा राज्य सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
  • KVS NVS Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025 RECRUITMENT NOTIFICATION
  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
  • ग्वालियर व्यापार मेले में वर्चुअल हेलिकॉप्टर बना आकर्षण का केंद्र
  • मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासनिक आदेश जारी
  • महिला इंजीनियरों के लिए शानदार अवसर, KEC इंटरनेशनल में निकली भर्ती
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी नौकरी का मौका, Samvardhana Motherson Group ने निकाली भर्ती
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए प्रवेश पत्र

Labels

Admit Card Current Affairs Engineering Engineering Jobs General knowledge Jobs Lifestyle Madhyapradesh Medical Jobs Medicine Result मध्यप्रदेश

Follow Me

  • Like FB Page
  • Youtube

The Voice Of MP

With Love From The Voice Of MP 😊
अस्वीकरण: हम केवल शिक्षा के उद्देश्य से अपने दर्शकों को सामान्य जानकारी, न्यूज़, देश विदेश शहर की ख़बरें, अन्य जानकारी शिक्षा के हिसाब से, जॉब्स की जानकारी, एवं हेल्थ, बीमारी, सर्जरी, उपचार और दवाओं के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करने का एक साधन हैं। प्रदान की गई जानकारी का उपयोग आपके चिकित्सक के मार्गदर्शन के बिना किसी भी बीमारी या चिकित्सा स्थिति के निदान और/या उपचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कोई भी उपचार या दवा शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। सभी को जानकारी देने के हिसाब से कंटेंट अन्य जगह से कॉपी करके आपको जानकारी उपलब्ध करते हैं किसी को कोई परेशानी हो संपर्क करें हमसे हम उस कंटेंट को हटा देंगे धन्यवाद

Contact Us

Name

Email *

Message *

© Copyright 2019 - The Voice Of MP
Shared By thevoiceofmp.com