-->
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 जनवरी, 2021

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 जनवरी, 2021

1. भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय (Labour Movement Museum) किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में लांच किया जायेगा?

उत्तर – केरल

केरल में हाउसबोट टूरिज्म हब, अलाप्पुझा में भारत का पहला लेबर मूवमेंट संग्रहालय लांच किया जायेगा। यह संग्रहालय विश्व श्रम आंदोलन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और केरल के श्रमिक आंदोलन के इतिहास को प्रदर्शित करेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 9.95 करोड़ रुपये है।

2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने “शासन में पारदर्शिता” श्रेणी के तहत SKOCH चैलेंजर पुरस्कार जीता?

उत्तर – पंचायती राज मंत्रालय

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने “शासन में पारदर्शिता” श्रेणी के तहत SKOCH चैलेंजर पुरस्कार जीता है। मंत्रालय की परिवर्तनकारी पहलों में स्वामित्व योजना ((Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas), ई-ग्रामस्वराज, mActionSoft, AuditOnline और ServicePlus शामिल है।

3. भद्रावती रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) इकाई, जो हाल ही में ख़बरों में थी, किस राज्य की पहली ऐसी इकाई है?

उत्तर – कर्नाटक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक राज्य में शिवमोगा जिले के भद्रावती में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक इकाई की स्थापना के लिए आधारशिला रखी। आरएएफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष शाखा है। यह इकाई राज्य में सीआरपीएफ की पहली बटालियन होगी और राज्य सरकार ने सीआरपीएफ को 50.29 एकड़ जमीन प्रदान की है।

4. “The Making of Aadhaar: World’s Largest Identity Platform” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – राम सेवक शर्मा

यूनीक आइडेंटिफिकेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के पहले महानिदेशक राम सेवक शर्मा ने “The Making of Aadhaar: World’s Largest Identity Platform” नाम से एक किताब लिखी है। इस पुस्तक में आधार प्रणाली के कानूनी, शासन और सामाजिक पहलुओं के बारे में तकनीकी विवरण शामिल हैं।

5. किस भारतीय केंद्रीय मंत्री को हिंदी साहित्य गिल्ड, कनाडा द्वारा “साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को हिंदी साहित्यकार गिल्ड, कनाडा द्वारा हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

0 Response to "हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 जनवरी, 2021"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post