मध्यप्रदेश:गुना में एसएएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का घर में कुर्सी पर खून से लथपथ शव मिला; सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की आशंका
- 26वीं बटालियन में पदस्थ थे, शासकीय आवास में अकेले रहते थे
विजय सोनी 26 वी बटालियन गुना में पदस्थ थे। वे यहां अकेले ही शासकीय आवास में रहते थे। सुबह-सुबह उनका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुला लिया था। विजय का 18 महीने बाद रिटायरमेंट होना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या करने की आशंका जरूर जता रही है, लेकिन सभी बिंदुओं की जांच करने की बात कह रही है।
सुबह 7 बजे की बताई जा रही घटना
पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पास में ही 9 एमएम की सर्विस पिस्तौल मिली है। उनके कान के बाजू से गोली लगी है। पहली नजर में एफएसएल अधिकारी इसे खुदकुशी का मामला बता रही।
पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी
लोगों ने बताया कि यहां पर विजय अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे बताए जाते हैं। बेटा मुंबई और बेटी बेंगलोर में रहती है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Response to "मध्यप्रदेश:गुना में एसएएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का घर में कुर्सी पर खून से लथपथ शव मिला; सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की आशंका"
Post a Comment