-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
मध्य प्रदेश :कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी

मध्य प्रदेश :कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी

भोपाल 

कांग्रेस नेता संजय सिंह मसानी।
  • 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे, उन्होंने शिवराज सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस की ओर से मसानी को प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी भी बनाया गया है। वे संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे।

2018 में विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने जीजा शिवराज सिंह की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की नहीं, बल्कि कमलनाथ की जरूरत है। चुनाव में संजय तीसरे नंबर पर रहे थे।  

संजय सिंह का फिल्मों से रहा है रिश्ता
संजय सिंह मसानी मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश में शूट हुई कई फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं। महेश्वर में पैडमैन फिल्म की शूटिंग हुई थी। उस फिल्म में संजय सिंह ने अक्षय कुमार के साले का किरदार निभाया था। अब तक वह लगभग आधा दर्जन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।  

संजय पर कांग्रेस ने लगाए थे आरोप
शिवराज के साले संजय मसानी की कांग्रेस ने साल 2012 में आयकर विभाग में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी। शिवराज सिंह डंपर विवाद में फंसे थे तो उसमें भी संजय मसानी का नाम आया था। व्यापमं मामले में भी उनका नाम आरोपों के घेरे में आया था। उस वक्त व्यापमं के व्हि‍सल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय ने ट्वीट करके उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय सिंह ने बदले में मानहानि का केस करने की धमकी दी थी। हालांकि, संजय ने कभी केस नहीं किया।

0 Response to "मध्य प्रदेश :कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post