शापूरजी पल्लोनजी EPC में पश्चिम बंगाल में विभिन्न पदों पर भर्ती
कोलकाता/दुर्गापुर। देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी Shapoorji Pallonji Careers ने पश्चिम बंगाल में अपने विभिन्न EPC (Engineering, Procurement & Construction) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुभवी एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी द्वारा सिविल, सिविल सर्वेयर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लानिंग एवं बिलिंग, क्वालिटी, सेफ्टी तथा साइट प्रोक्योरमेंट सहित कई पदों पर भर्ती की जा रही है।
कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके करियर विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान सुनिश्चित होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा (CV) कंपनी की भर्ती ईमेल epc.recruit@shapoorji.com पर भेज सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में EPC एवं निर्माण क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भर्ती के प्रमुख पद:
- सिविल इंजीनियर
- सिविल सर्वेयर
- मैकेनिकल इंजीनियर
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
- प्लानिंग एवं बिलिंग इंजीनियर
- क्वालिटी इंजीनियर
- सेफ्टी ऑफिसर/इंजीनियर
- साइट प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल

0 Response to "शापूरजी पल्लोनजी EPC में पश्चिम बंगाल में विभिन्न पदों पर भर्ती"
Post a Comment