राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के 60 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार अनारक्षित वर्ग (UR) के लिए 26 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 4 पद, ओबीसी (NCL) केंद्रीय सूची के लिए 16 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद आरक्षित किए गए हैं।
इसके अलावा कुल 60 पदों में से 4 पद दिव्यांगजन (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

0 Response to "राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के 60 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।"
Post a Comment