-->

दुबई में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती, अनुभवी उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

दुबई में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती, अनुभवी उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

 



दुबई स्थित Bahr Al Jazira Building Cleaning Service LLC द्वारा अनुभवी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद हेतु भर्ती निकाली गई है। कंपनी ने क्लीनिंग सर्विस सेक्टर में कार्य करने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।


कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को दुबई में कार्य करने का अवसर मिलेगा। नौकरी के अंतर्गत कमर्शियल ऑफिस, रेजिडेंशियल बिल्डिंग, रिटेल एवं शॉपिंग सेंटर, इंडस्ट्रियल फैसिलिटी तथा होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में क्लीनिंग सर्विस मार्केटिंग का कार्य करना होगा।


भर्ती विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों को ₹2100 AED वेतन के साथ कमीशन एवं ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान की जाएगी। ड्यूटी अवधि 10 घंटे प्रतिदिन रहेगी तथा सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाएगा।


कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केवल अनुभवी उम्मीदवार ही संपर्क करें। साथ ही उम्मीदवार के पास स्वयं का वीजा अथवा फ्रीलांस वीजा होना आवश्यक है। हिंदी, अंग्रेजी एवं मलयालम भाषा जानने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।


इच्छुक उम्मीदवार अपना CV कंपनी के ईमेल info@bahraljazira.com पर भेज सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर +971 54 795 1239 पर संपर्क कर सकते हैं।



0 Response to "दुबई में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती, अनुभवी उम्मीदवारों को मिलेगा मौका"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post