इंदौर में Altis Industries द्वारा इंजीनियर पदों पर भर्ती, वॉक-इन ड्राइव शुरू
इंदौर। प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Altis Industries Pvt. Ltd. द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। कंपनी ने GET, जूनियर इंजीनियर एवं जूनियर साइट इंजीनियर पदों के लिए वॉक-इन ड्राइव आयोजित की है।
कंपनी के अनुसार Mechanical एवं Civil Engineering से B.E./B.Tech/Diploma तथा Structural एवं Mechanical में M.Tech कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास CAD एवं CAM सॉफ्टवेयर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया में 0 से 1 वर्ष तक के अनुभव वाले उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।
यह वॉक-इन ड्राइव 13 मई 2026 से 30 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। रविवार को अवकाश रहेगा।
साक्षात्कार का आयोजन Plot No. 24-25, IT Park, Sinhasa, Dhar Road, Indore (M.P.) में किया जाएगा।

0 Response to "इंदौर में Altis Industries द्वारा इंजीनियर पदों पर भर्ती, वॉक-इन ड्राइव शुरू"
Post a Comment