भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगा मजबूती
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं:
- सागर – श्री मधुकर जाटव
- रीवा – श्री राम जी प्रजापति
- रायसेन – श्री रघुवीर सिंह चौधरी
- सीहोर – श्री कैलाश बागाना
- खरगोन – श्री चंद्रशेखर भालसे
प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया है।
बताया गया है कि इन नियुक्तियों से अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को लाभ मिलेगा।
0 Response to "भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगा मजबूती"
Post a Comment