हितिका वसल पुलिस अधीक्षक गुना बनाई गयी
भोपाल, 22 मार्च 2026
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
क्या बदलाव हुए:
- अंकित सोनी (IPS 2017)
वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला गुना के पद पर पदस्थ थे।
अब इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। - हितिका वसल (IPS 2017)
वर्तमान में सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर में पदस्थ थीं।
अब इन्हें पुलिस अधीक्षक, जिला गुना बनाया गया है।
यह आदेश राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश पर गृह विभाग के सचिव अभिषेक सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
0 Response to "हितिका वसल पुलिस अधीक्षक गुना बनाई गयी "
Post a Comment