खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025: 27 खेलों में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
Tuesday, 6 January 2026
Comment
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को 27 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताएं विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
21 खेलों में विकासखंड से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं
कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो, रस्साकशी, पिट्टू क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, मलखम्ब, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, योगासन, तैराकी एवं शतरंज शामिल हैं।
7 खेलों की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर
ताइक्वांडो, शूटिंग, कयाकिंग–कैनोइंग, फेंसिंग, रोइंग एवं आर्चरी की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर आयोजित होंगी।
पात्रता व पंजीयन
प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। भागीदारी के लिए पंजीयन अनिवार्य है।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज—
10वीं की अंकसूची
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
समग्र आईडी
03 पासपोर्ट साइज फोटो
प्रतियोगिता स्थल पर मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने विद्यालय प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों से अपील की है कि वे अपने खेल प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करें और उन्हें किसी एक खेल में भाग लेने हेतु सूचित करें।
संपर्क (विकासखंड स्तर)
शिवपुरी: कमल सिंह बाथम – 9425766688, 9165919685
पोहरी: सुशीला टोप्पो – 9907958426, 9340360807
नरवर: सुश्री भावना लखेरा – 9754635104, 8982571522
करैरा: अजयवीर सिंह – 9754269212
खनियाधाना: प्रदीप राजौरिया – 9425763712, 9178433949
पिछोर: अतर सिंह गौड़ – 9993365015
बदरवास: कु. वर्षा कबीरपंथी – 8120447488
कोलारस: रवि प्रकाश सिंह जादौन – 9300411112, 9425111038
खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025 प्रदेश के युवाओं के लिए खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
0 Response to "खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025: 27 खेलों में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच"
Post a Comment