आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 09 -February 2024- Current Affairs Questions And Answer
Friday, 9 February 2024
Comment
1. RBI ने लगातार छठी बार रेपो रेट को कितने प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है?
(ए) 6.0%
(बी) 6.25%
(सी) 6.5%
(डी) 6.75%
उत्तर:- (सी) 6.5% - आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया. RBI MPC के सभी 6 सदस्यों ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। जबकि FY24 के लिए वास्तविक जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा गया था. FY24 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान भी 5.4% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का खुलासा किया।
2. 09 जनवरी को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
(ए) भारतीय विज्ञान दिवस
(बी) भारतीय शिक्षा दिवस
(सी) भारतीय महिला दिवस
(डी) प्रवासी भारतीय दिवस
उत्तर:- प्रवासी भारतीय दिवस - 09 जनवरी को पूरे भारत में प्रवासी भारतीय दिवस दिवस मनाया जाता है
3. टाटा समूह की ई-कॉमर्स इकाई टाटा डिजिटल के नए सीईओ और एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(ए) नवीन ताहिलियानी
(बी) प्रतीक पाल
(सी) राणा कपूर
(डी) विनय कुमार सिंह
उत्तर:- (ए) नवीन ताहिलियानी - नवीन ताहिलयानी को टाटा समूह की ई-कॉमर्स इकाई टाटा डिजिटल का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है। नवीन प्रतीक पाल की जगह लेंगे। ताहिलयानी वर्तमान में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ और एमडी हैं। नवीन 19 फरवरी 2024 को अपना पद संभालेंगे.
4. ''समान नागरिक संहिता'' लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
(ए) उत्तर प्रदेश
(बी) मध्य प्रदेश
(सी) उत्तराखंड
(डी) महाराष्ट्र
उत्तर:- (सी) उत्तराखंड - समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया। यूसीसी का लक्ष्य सभी नागरिकों के लिए उनके धर्म की परवाह किए बिना समान कानूनों का मानकीकरण करना है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना। जस्टिस रंजना पी. देसाई के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई.
5. डॉ. मनसुख मंडाविया ने किस एम्स में ड्रोन स्टेशन, ट्रॉमा और इमरजेंसी के लिए ओटी कॉम्प्लेक्स, डेक्सा स्कैन और कोबास 5800 प्राइवेट वॉर्ड का वर्चुअली उद्घाटन किया है?
(ए) दिल्ली
(बी) पुणे
(सी) मुंबई
(डी) भोपाल
उत्तर:- भोपाल - डॉ. मनसुख मंडाविया ने भोपाल एम्स में ड्रोन स्टेशन, ट्रॉमा और इमरजेंसी के लिए ओटी कॉम्प्लेक्स, डेक्सा स्कैन और कोबास 5800 प्राइवेट वॉर्ड का वर्चुअली उद्घाटन किया है
6. हाल ही में विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम किसने लॉन्च किया?
(ए) एस जयशंकर
(बी) पीयूष गोयल
(सी) धर्मेंद्र प्रधान
(डी) स्मृति ईरानी
उत्तर:- (सी) धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के तहत उन छात्रों को मदद प्रदान की जाएगी जिनके पास अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।
7. IAF ने लद्दाख के कारगिल में कौन सी बार C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान की नाइट लैंडिंग कराकर इतिहास रचा है?
(ए) पहली बार
(बी)दूसरी बार
(सी) तीसरी बार
(डी) चौथी बार
उत्तर:- पहली बार - IAF ने लद्दाख के कारगिल में पहली बार C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान की नाइट लैंडिंग कराकर इतिहास रचा है
8. हाल ही में कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?
(ए) ''साथी'' पोर्टल
(बी) ''रक्षक'' पोर्टल
(सी) ''सारथी'' पोर्टल
(डी) ''सृजन'' पोर्टल
उत्तर:- (सी) ''सारथी'' पोर्टल - कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) सहित बीमा उत्पादों के लिए ''सारथी पोर्टल'' लॉन्च किया है। फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए ''कृषि रक्षक पोर्टल'' और हेल्पलाइन नंबर 14447 भी लॉन्च किया गया।
9. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में हाल ही में कौन से वे गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया है?
(ए) 41वें
(बी). 51वें
(सी) 61वें
(डी) 81वें
उत्तर:- 81वें - अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में हाल ही में 81वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया है
10. ''ओल्ज़ास बेक्टेनोव'' को किस देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है?
(ए) कजाकिस्तान
(बी) उज़्बेकिस्तान
(सी) आर्मेनिया
(डी) ग्रीस
उत्तर:- (ए) कजाकिस्तान - मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ ओल्ज़ास बेक्टेनोव को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। 43 वर्षीय बेक्टेनोव पहले भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के प्रमुख थे. कजाकिस्तान एक मध्य एशियाई देश और पूर्व सोवियत गणराज्य है। इसकी राजधानी अस्ताना है।
11. निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और आज गुवाहाटी में “ई-गवर्नेंस” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?
(ए) पंजाब
(बी) मुंबई
(सी) गुजरात
(डी) असम
उत्तर:- असम - निम्न में से असम राज्य के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और आज गुवाहाटी में “ई-गवर्नेंस” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
12. 7वां ''हिन्द महासागर सम्मेलन'' किस देश में आयोजित किया जाएगा?
(ए) भारत
(बी) मालदीव
(सी) थाईलैंड
(डी) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर:- (डी) ऑस्ट्रेलिया - भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 7वें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में 22 से अधिक देशों के मंत्री और 16 देशों और 6 बहुपक्षीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन का विषय "स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर" है।
0 Response to "आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 09 -February 2024- Current Affairs Questions And Answer"
Post a Comment