आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –16 September-2023– Current Affairs Questions And Answer
Q1. हाल ही में किसे लंदन में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(ए) श्री मंगुभाई पटेल
(बी) श्री मंगुभाई कश्यप
(सी) श्री मंगुभाई ठाकुर
(डी) श्री मंगुभाई सिंह
उत्तर:-श्री मंगुभाई पटेल : श्री पटेल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित समारोह में राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Q2. टाटा स्टील और किस देश में 1.25 अरब यूरो का निवेश करेगी?
(ए) अफ्रीका
(बी) ब्राजील
(सी) जापान
(डी) ब्रिटेन
उत्तर:-ब्रिटेन : टाटा स्टील और ब्रिटेन सरकार ने पोर्ट टैलबोट साइट पर 1.25 अरब यूरो की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस स्टीलमेकिंग का करार किया है।
Q3.किन देशो की उर्जा कंपनियां ‘एमवीएम सीईएनर्जी’ और ‘बुल्गारगाज़’ ने हाल ही में सहयोग पर एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
(ए) भारत, जापान
(बी) अफ्रीका, भारत
(सी) हंगरी, बुल्गारिया
(डी) हंगरी, ब्राजील
उत्तर:-हंगरी, बुल्गारिया: यूरोप के देश हंगरी और बुल्गारिया की ऊर्जा कंपनियां एमवीएम सीईएनर्जी और बुल्गारगाज़ ने हाल ही में सहयोग पर एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
Q4. हाल ही में अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने देश के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को सम्मानित किया है रोहन बोपन्ना किस खेल से सम्बन्ध रखते है?
(ए) कबड्डी
(बी) टेनिस
(सी) खो-खो
(डी) क्रिकेट
उत्तर:-. टेनिस: अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने देश के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को हाल ही में सम्मानित किया।
Q5.15 सितम्बर 2023 को कौनसा दिवस मनाया गया है?
(ए) शिक्षक दिवस
(बी) अभियन्ता दिवस
(सी) एड्स दिवस
(डी) कैंसर दिवस
उत्तर:-अभियन्ता दिवस: देश के पहले सिविल इंजीनियर के रूप में माने जाने वाले मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मदिन की तारीख को ही राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।
Q6. हाल ही में किसने देहरादून के नए एसएसपी का पदभार संभाला?
(ए) अजित सिंह
(बी) कौशल रावत
(सी) अमित मीना
(डी) अजय सिंह
उत्तर:-. अजय सिंह : उत्तराखंड राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में 15 सितम्बर 2023 को साल 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
Q7. किस शहर में एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ किया हुआ है?
(ए) शिमला
(बी) मेरठ
(सी) जयपुर
(डी) दिल्ली
उत्तर:-शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां अभियंता दिवस के अवसर पर शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ( HPSEBL) के एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल का शुभारंभ किया।
Q8. किस राज्य में वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा?
(ए) पंजाब
(बी) महाराष्ट्र
(सी) असम
(डी) गोवा
उत्तर:- महाराष्ट्र: वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो 2023 का चौथा संस्करण 3-4 अक्टूबर, 2023 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कफ परेड, मुंबई में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस करेंगे।
Q9. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया गया है?
(ए) 15 सितम्बर 2023
(बी) 15 जुलाई 2023
(सी) 15 जून 2023
(डी) 15 मार्च 2023
उत्तर:-. 15 सितम्बर 2023: लोकतंत्र पर सार्वभौमिक घोषणा को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस में व्यक्तियों के बारे में और लोगों के लिए लोकतंत्र की महत्ता याद कराने का अवसर देता है.
Q10. किस बॉलीवुड फिल्मकार को नार्वे में डुओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
(ए) अक्षय कुमार
(बी) मधुर भंडारकर
(सी) अजित पॉवर
(डी) विक्की कोशल
उत्तर:- मधुर भंडारकर: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार मधुर भंडारकर को नार्वे में डुओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Q11. विश्व व्यापार एक्सपो का चौथा संस्करण किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?
(ए) महाराष्ट्र
(बी) उत्तर प्रदेश
(सी) असम
(डी) बिहार
उत्तर:- (ए) महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विश्व व्यापार एक्सपो 2023 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह विशेष रूप से एमएसएमई के लिए वैश्विक व्यापार संबंधों की सहायता के लिए भारत का सबसे बड़ा व्यापार मंच है। एक्सपो का आयोजन 3-4 अक्टूबर 2023 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई और ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (एआईएआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
Q12. चीन ने हाल ही में किस देश में अपना राजदूत नियुक्त किया है?
(ए) उत्तर कोरिया
(बी) अफगानिस्तान
(सी) पाकिस्तान
(डी) म्यांमार
उत्तर:-(बी) अफगानिस्तान - चीन ने हाल ही में अफगानिस्तान में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। अफगानिस्तान में नवनियुक्त चीनी राजदूत झाओ जिंग ने काबुल में तालिबान द्वारा नियुक्त कार्यवाहक प्रधान मंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद से मुलाकात की। 20 साल के युद्ध के बाद अमेरिका और नाटो सेना की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया।
Q13. किस राज्य में मोबाइल एप्लिकेशन ऐप 'सरपंच संवाद' का अनावरण किया गया?
(ए) बिहार
(बी) राजस्थान
(सी) असम
(डी) हरियाणा
उत्तर:-(सी) असम - असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुवाहाटी के राजभवन में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के एक मोबाइल एप्लिकेशन 'सरपंच संवाद' का अनावरण किया। QCI ने नेटवर्किंग, ज्ञान प्रसार और सहयोग के लिए एक समग्र मंच के रूप में कार्य करते हुए पूरे भारत में लगभग 2.5 लाख सरपंचों को जोड़ने के उद्देश्य से एक पहल के रूप में सरपंच संवाद अभियान शुरू किया है।
Q 14. हर साल राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस कब मनाया जाता है?
(ए) 14 सितंबर
(बी) 15 सितंबर
(सी) 16 सितंबर
(डी) 17 सितंबर
उत्तर:-(बी) 15 सितंबर - भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस हर साल 15 सितंबर को प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस 2023 का विषय 'स्थायी भविष्य के लिए इंजीनियरिंग' है।
Q 15. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस योजना के विस्तार को मंजूरी दी है?
(ए) प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना
(बी) हर घर जल योजना
(सी) जन धन योजना
(डी) पीएम किसान योजना
उत्तर:- (ए) प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है। 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन के प्रावधान के साथ, इस योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को की थी.
Q 16. हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
(ए) 13 सितंबर
(बी) 14 सितंबर
(सी) 15 सितंबर
(डी) 16 सितंबर
उत्तर:-(सी) 15 सितंबर -15 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसे वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा एक प्रस्ताव के माध्यम से लागू किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया था।
0 Response to "आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –16 September-2023– Current Affairs Questions And Answer"
Post a Comment