-->

Follow Me Whatsapp Channel 👇👇👇

Follow Me Whatsapp Channel 👇👇👇
अपने नंबर को प्राइवेट रखें और फॉलो करें हम आपको Daily Update देते रहेंगे
आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –04 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –04 September-2023– Current Affairs Questions And Answer


Q1.किस देश ने घोषणा की गई की ‘अक्टूबर का महीना राज्य के भीतर ‘हिंदू विरासत माह’ के रूप में मनाया जाएगा?

(ए)  मेक्सिको

(बी) कनाडा

(सी)  जॉर्जिया

(डी) रूस

उत्तर:-  जॉर्जिया: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने आधिकारिक रूप में घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर का महीना राज्य के भीतर ‘हिंदू विरासत माह’ के रूप में मनाया जाएगा।

Q2.  हाल ही में किसने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्‍स फ्यूल कार को लॉन्‍च किया है?

(ए) अशोक गहलोत

(बी) नितिन गडकरी

(सी)  अरविन्द केजरीवाल

(डी) अरविंदर सिंह लवली

उत्तर:-  नितिन गडकरी: केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्‍ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत राजधानी नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्‍स फ्यूल कार को लॉन्‍च किया.

Q3.हाल ही में किसे प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) का प्रमुख बनाया गया है?

(ए) मनीष देसाई

(बी) आनंद देसाई

(सी)  संजय देसाई

(डी) आशीष देसाई

उत्तर:- . मनीष देसाई: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन्स (सीबीसी) प्रमुख मनीष देसाई को हाल ही में प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) का प्रमुख बनाया गया है। 

Q4.इलेक्ट्रॉनिक्स व्‍यापार बढ़ाने के लिए किन देशो के बीच ‘टास्क फोर्स’ की शुरुआत की गई?

(ए) भारत-ब्रिटेन

(बी) भारत-जापान

(सी) भारत-अमेरिका

(डी) भारत-चीन

उत्तर:-  भारत-अमेरिका : इलेक्ट्रॉनिक्स व्‍यापार में तेजी लाने के लिए भारत-अमेरिका टास्क फोर्स की शुरुआत की गई। इस टास्क फोर्स का लक्ष्य एक दशक के अंदर दोनों देशों के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार को करीबन 100 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। ट्राई के पूर्व अध्यक्ष राम सेवक शर्मा को टास्क फोर्स का अध्यक्ष बनाया गया है।

Q5. सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) ने राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) को किससे सम्मानित किया है?

(ए) नवरत्न स्टेटस

(बी) अनूप स्टेटस

(सी) सामाजिक स्टेटस

(डी) कीर्तिमान स्टेटस

उत्तर:-  नवरत्न स्टेटस: नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थानों (कंपनियों) के एक समूह का गठन करते हैं, जिन्हें देश की केंद्र सरकार से अनुमोदन की आवश्यकता के बगैर 1000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की वित्तीय स्वतंत्रता है। इससे पूर्व कंपनी को सार्वजनिक उद्यम विभाग से ‘मिनीरत्न स्टेटस’ मिला था।

Q6. 27 से 29 अगस्त तक मास्को में आयोजित पहले ब्रिक्स इनोवेशन फोरम में वर्ल्ड इनोवेशन अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

(ए) कांता थोटम

(बी)शांता थोटम

(सी) लानत थोटम

(डी) बांटा थोटम

उत्तर:- . शांता थोटम: इस पुरस्कार को सतत विकास लक्ष्य -4 में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है और हाल ही में शांता थोटम को वर्ल्ड इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Q7. अगस्त 2023 में GST संग्रह कितने रुपए के पार पहुंचा है?

(ए) 1.59 लाख करोड़ रुपए

(बी)1.09 लाख करोड़ रुपए

(सी) 1.99 लाख करोड़ रुपए

(डी) 1.19 लाख करोड़ रुपए

उत्तर:- 1.59 लाख करोड़ रुपए: भारत सरकार ने अगस्त 2023 के जीएसटी के आधिकारी आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ो के मुताबिक जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सरकार द्वारा जारी इन आंकड़ो के मुताबिक अगस्त 2023 में एकत्रित ग्रौस जीएसटी राजस्व 1,59,069 करोड़ रुपये रहा।

Q8. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2 सितम्बर 2023 को देश के पहले किस नाम के सूर्य मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की है?

(ए) आदित्य-के1

(बी)आदित्य-एल1

(सी) आदित्य-एस1

(डी) आदित्य-बी1

उत्तर:- आदित्य-एल1: यह उपग्रह 125 दिनों की सौर्य क्षेत्र की यात्रा में सूर्य के बाहरी वातावरण (कोरोना) का अध्ययन करेगा.

Q9. सिंगापुर के राष्ट्रपति चुनाव में निम्नलिखित में से कौन जीते है?

(ए) श्री लक्ष्य शनमुगरत्नम

(बी)थरमन शनमुगरत्नम

(सी) श्री अमित शनमुगरत्नम

(डी) श्री वर्मन शनमुगरत्नम

उत्तर:- श्री थर्मन शनमुगरत्नम : पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) नेता सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने 1 सितम्बर 2023 को वर्ष 2011 के बाद पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में चीनी मूल के दो प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।

Q10. भारत ने किस देश की टीम की हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप 2024 में क्वालीफाई किया है?

(ए) नेपाल

(बी)भूटान

(सी) पाकिस्तान

(डी) थाईलैंड

उत्तर:- . पाकिस्तान: भारतीय पुरुषों ने वैश्विक आयोजन में जगह बनाने के लिये एशियाई क्वालीफायर के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-4 (शूटआउट 2-0) से हराया।

Q11. ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए कितने रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है?

(ए) पांच अरब

(बी)पांच करोड़

(सी) पांच हजार

(डी) पांच लाख

उत्तर:-  पांच करोड़ : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2 सितम्बर 2023 को भारी बारिश की आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।

Q12. हर वर्ष विश्व में वर्ल्ड कोकोनट डे कब मनाया जाता है?

(ए) 2 सितंबर

(बी)2 मई

(सी) 2 अप्रैल

(डी) 2 जनवरी

उत्तर:- 2 सितंबर : हर वर्ष 2 सितम्बर को नारियल उत्पादक देशों के अंतर सरकारी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय की स्थापना को चिह्नित करने के लिए विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Q13. ब्रिटेन के किस प्रसिद्ध उद्योगपति का 94 वर्ष की आयु में को निधन हो गया है?

(ए) मोहम्मद अल फ़ायद

(बी)मोहम्मद अल नायड

(सी) मोहम्मद अल खान

(डी) मोहम्मद अल जायद

उत्तर:- . मोहम्मद अल फ़ायद: ब्रिटेन के प्रसिद्ध उद्योगपति मोहम्मद अल फ़ायद का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Q14. Global Finance Central Banker Report Cards 2023 किस किस भारतीय गवर्नर को A+’ grade प्राप्त हुआ है?

(ए) नरेंद्र मोदी

(बी)अमित शाह

(सी) शक्तिकांत दास

(डी) मनमोहन सिंह

उत्तर:-  शक्तिकांत दास: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के गवर्नर Shaktikanta Das शक्तिकांत दास ने Global Finance Central Banker Report Cards 2023 में ‘A+’ रेटिंग हासिल की है.

0 Response to "आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –04 September-2023– Current Affairs Questions And Answer"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post