-->

Follow Me Whatsapp Channel 👇👇👇

Follow Me Whatsapp Channel 👇👇👇
अपने नंबर को प्राइवेट रखें और फॉलो करें हम आपको Daily Update देते रहेंगे
01 June Ka Itihas ( 01 June की ऐतिहासिक घटनाये) General Knowledge

01 June Ka Itihas ( 01 June की ऐतिहासिक घटनाये) General Knowledge

 

1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।

1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज, हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।

2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं, ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।

2008 -अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

2010 -भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था।

अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 2006 में इस मामले में तीन आरोपियों को फाँसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 वर्षों की सज़ा और एक को पाँच वर्षों की सज़ा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में दो आतंकियों के हमले में 33 लोग मारे गए थे।

01 June Famous People Birth (01 Juney को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

1972 - मनसुख मंडाविया - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1969 - कुरुवा गोरान्तला माधव - आंध्र प्रदेश के एक राजनेता हैं।

1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।

1955 - सुरेश अंगदी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

1945 - चिमन सिंह यादव - ''महावीर चक्र'' से सम्मानित भारतीय नौसेना के नाविक थे।

1939 - एस. राजेन्द्र बाबू - भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।

1967 - भगवंत खुबा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1938 - बलदेव वंशी - समकालीन कवि एवं लेखक थे।

1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।

1927 - एस. मुखर्जी - भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

Famous Persons Death on 01 June (01 June को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल

1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के छठे राष्ट्रपति

2010 - बाल राम नंदा, नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गाँधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार।

1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक

2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ''साजिद-वाजिद'' में से एक थे।

Important Festival and Days on 01 June (01 June- को हुए महत्त्वपूर्ण उत्सव और दिवस)

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस

विश्व दुग्ध दिवस

0 Response to "01 June Ka Itihas ( 01 June की ऐतिहासिक घटनाये) General Knowledge"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post