-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –13 February-2023– Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –13 February-2023– Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. 26 फरवरी से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

A. जापान
B. भारत
C. बांग्लादेश
D.साउथ अफ्रीका

उत्तर : साउथ अफ्रीका - 26 फरवरी से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया जा रहा है. भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टी20 के इतिहास में पहली बार विश्व कप जीतकर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाने को देखेगी.

प्रश्न 2. निम्न में से किस भारतीय गोल्फर ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता है?

A. सुमन शर्मा
B. अदिति सिंह
C. सुमन माथुर
D.अदिति अशोक

उत्तर : अदिति अशोक - लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता है. यह अदिति का चौथा एलईटी खिताब हैं. अदिति अशोक मात्र 12 साल की आयु में ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गईं थीं.  

प्रश्न 3. इसरो ने किस केंद्र से सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च किया है?

A. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
B. श्री हरि अंतरिक्ष केंद्र
C. इसरो स्पेस सेण्टर
D.इनमे से कोई नहीं

उत्तर : सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र - इसरो ने हाल ही में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च किया है. साथ ही तीन उपग्रह EOS-07, Janus-1 और AzaadiSAT-2 उपग्रहों को 450 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल लॉन्च किया है.

प्रश्न 4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया है?

A. पुणे
B. चेन्नई
C. दिल्ली
D.लखनऊ

उत्तर : लखनऊ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है. इस यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 40 देशों के 400 से ज्यादा डेलीगेट्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.

प्रश्न 5. निम्न में से किस पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय कलाकार बी.के.एस. वर्मा का हाल ही में निधन हो गया है?

A. भारत रतन
B. पदम् श्री
C. पदम् विभूषण
D.ललित कला अकादमी

उत्तर : ललित कला अकादमी - ललित कला अकादमी पुरस्कार, आर्यभट्ट पुरस्कार, राजीव गांधी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय कलाकार बी.के.एस. वर्मा का हाल ही में निधन हो गया है. उन्हें कर्नाटक राज्य पुरस्कार, राज्योत्सव पुरस्कार, और बैंगलोर विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया था.

प्रश्न 6. भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और किस देश ने हाल ही में मिलकर साइबर सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है?

A. चीन
B. बांग्लादेश
C. म्यामार
D.अमेरिका

उत्तर : अमेरिका - भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका "क्वाड" देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है. जिसके तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

प्रश्न 7. इनमे से किस कंपनी के अध्यक्ष के. एम. मैमन को एटीएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

A. टाटा
B. रिलायंस
C. एयरटेल
D.एमआरएफ लिमिटेड

उत्तर : एमआरएफ लिमिटेड - एमआरएफ लिमिटेड के कंपनी के अध्यक्ष के. एम. मैमन को एटीएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ हिसाशी तकेयूची द्वारा सम्मानित किया गया है. मैमन हर ऐतिहासिक उपलब्धि के शीर्ष पर रहे है.

प्रश्न 8. निम्न में से किस राज्य ने नकल विरोधी कानून लागू किया?

A. उत्तराखंड
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर : उत्तराखंड - निम्न में से उत्तराखंड राज्य ने नकल विरोधी कानून लागू किया

प्रश्न 9. निम्न में से कौन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए?

A. जसप्रीत बुमराह
B. रविंद्र जडेजा
C. रविचंद्र अश्विन
D. भुवनेश्वर कुमार

उत्तर : रविचंद्र अश्विन - निम्न में सेर विचंद्र अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए

प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने भीषण बिजली संकट के बीच “राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया है?

A.मालदीव
B. मलेशिया
C. दक्षिण अफ्रीका
D.चीन

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने केपटाउन में हाल ही में भीषण बिजली संकट के बीच "राष्ट्रीय आपदा" घोषित किया है. दक्षिण अफ्रीका की सरकारी बिजली कंपनी Eskom रिकॉर्ड स्तर पर बिजली कटौती कर रही है, जिसकी वजह से इस साल अफ्रीका के औद्योगिक विकास के 2 प्रतिशत का सफाया हो जाने की आशंका है.

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –13 February-2023– Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post