-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 11 November 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 11 November 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. किस दिन ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप मनाया जाता है?

19 नवंबर
11 नवंबर
17 नवंबर
16 नवंबर

उत्तर: 11 नवंबर - केन्द्र सरकार ने 11 सितंबर 2008 को अबुल कलाम आजाद की जयंती हर वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

प्रश्न 2. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र किस कार्य के लिए विधि सिंघानिया को हाल ही में राजभवन में सम्मानित किया।

खेल जगत एवं धरोहर संरक्षण
स्वर एवं धरोहर संरक्षण
भारतीय नृत्य एवं धरोहर संरक्षण
भारतीय संस्कृति एवं धरोहर संरक्षण

उत्तर: भारतीय संस्कृति एवं धरोहर संरक्षण - भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने समाज सेवी विधि सिंघानिया को आज राजभवन में सम्मानित किया।

प्रश्न 3. ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में कौनसी पुस्तकें जारी की गईं?

वीतनेम गुटका
कृतनेम गुटका
नितनेम गुटका
सितनेम गुटका

उत्तर: नितनेम गुटका - ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में सदी में पहली बार ब्रिटिश सेना में सिख सैन्य कर्मियों को प्रार्थना पुस्तकें ‘नितनेम गुटका’ जारी की गईं।

प्रश्न 4. पहले बार भारत एवं आसियान में किन मंत्रियो के बीच सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है?

राज्य मंत्रियों
मुख्य मंत्रियों
रक्षा मंत्रियों
विदेश मंत्रियों

उत्तर: रक्षा मंत्रियों - पहली बार भारत एवं आसियान के बीच संवाद की 30 वीं वर्षगांठ के मौके पर इन देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. और वर्ष 2023 की शुरुआत में भारत-आसियान समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 5. एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में किन खिलाड़ियो ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में कांस्य पदक जीते?

अमित और अरविन्द कुमार साहनी
पुनीत और सुमित कुमार साहनी
चारू और आशीष कुमार साहनी
सुमित और गोविंद कुमार साहनी

उत्तर: सुमित और गोविंद कुमार साहनी - गोविंद को पुरुषों के 48 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकस्तान के संजर ताशकेनबे के हाथों हार के बाद कांस्य पदक से सम्मानित किया गया.

प्रश्न 6. कितने पत्रकारों को हाल ही में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया?

51 पत्रकारों
59 पत्रकारों
58 पत्रकारों
53 पत्रकारों

उत्तर: 51 पत्रकारों - डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की आज 150वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 पत्रकारों को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया.

प्रश्न 7. 18वां अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

जयपुर
कोच्चि
उदयपुर
मेरठ

उत्तर: कोच्चि - 10 से 12 नवंबर तक केरल के कोच्चि शहर में 18वां अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। टीएसआई के केरल प्रकोष्ठ के सहयोग से यह सम्मेलन टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (टीएसआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न 8. मिस्र के शर्म अल-शेख में पार्टियों के सम्मेलन (COP27) के 27वें शिखर सम्मेलन में भारत किस गठबंधन में शामिल हो गया?

अग्नि के लिए मैंग्रोव गठबंधन
जल के लिए मैंग्रोव गठबंधन
नृत्य के लिए मैंग्रोव गठबंधन
जलवायु के लिए मैंग्रोव गठबंधन

उत्तर: जलवायु के लिए मैंग्रोव गठबंधन (MAC) - 27वें शिखर सम्मेलन में भारत मिस्र के शर्म अल-शेख में पार्टियों के सम्मेलन (COP27) के जलवायु के लिए मैंग्रोव गठबंधन (MAC) में शामिल हो गया।

प्रश्न 9. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में किस दिन ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ मनाने की घोषणा की है?

15 नवंबर
25 नवंबर
30 नवंबर
01 दिसम्बर

उत्तर: 15 नवंबर :-शिक्षा मंत्रालय देश भर के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ मनाएगा।2021 में, केंद्र सरकार ने बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ के रूप में घोषित किया था।15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के सम्मानित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

प्रश्न 10. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को कौन से सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है?

जीवन रक्षक पुरस्कार
उत्तराखंड गौरव सम्मान
पद्मभूषण
वीरता पुरस्कार

उत्तर: उत्तराखंड गौरव सम्मान --उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।पुरस्कार विजेताओं को 9 नवंबर 2022 को सम्मानित किया जाएगा।अजीत डोभाल के अलावा पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत, दिवंगत कवि और लेखक गिरीश चंद्र तिवारी और दिवंगत पत्रकार वीरेन डंगवाल को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 11 November 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post