-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 October 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 October 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. हर वर्ष 31 अक्टूबर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
राष्ट्रीय एकता दिवस
राष्ट्रीय बालिका दिवस
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

Ans. राष्ट्रीय एकता दिवस- प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लौह पुरुष और पहले उप प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की याद में मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा की गई थी.

प्रश्न 2. किस देश के राष्ट्रपति ने देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया?

ब्राजील
अफ्रीका
फ़्रांस
तुर्की

Ans. तुर्की - रेसेप तईप एर्दोगन जोकि तुर्की देश के राष्ट्रपति है ने देश के पहले कार निर्माण संयंत्र का हाल ही में उद्घाटन किया व देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया।

प्रश्न 3. अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कितने रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है?

21 लाख रुपये
28 हजार रुपये
28 लाख रुपये
23 लाख रुपये

Ans. 28 लाख रुपये - अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कुल 28 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।

प्रश्न 4.किन दो देशो की एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) शुरू किया गया है?

भारत और रूस
भारत और फ्रांस
भारत और चीन
भारत और अमेरिका

Ans. भारत और फ्रांस - भारत और फ्रांस दोनों देशो की की एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) को सूर्यनगरी जोधपुर राजस्थान में शुरू किया गया है। एयरफोर्स के बीच गरुड़ VII युद्धाभ्यास 12 नवम्बर तक चलेगा।

प्रश्न 5.भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने किस टीम को हराकर तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर विजय हासिल की है?

ऑस्ट्रेलिया
युक्रेन
जर्मनी
इटली

Ans. ऑस्ट्रेलिया - भारतीय टीम ने तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर विजय हासिल की. भारत ने इससे पूर्व एज-ग्रुप के इस टूर्नामेंट में दो बार (वर्ष 2013 और वर्ष 2014) में खिताब जीता था.

प्रश्न 6. किस संघ ने वर्ष 2035 से पेट्रोल-डीजल की नै कारों पर रोक के लिए समझौता किया?

नाटो
यूरोपीय संघ
सार्क
वीटो

Ans. यूरोपीय संघ - वर्ष 2035 से यूरोपीय संघ के सांसदों ने नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए हाल ही में एक समझौता किया है, जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को तेज करना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना है।

प्रश्न 7. राजस्थान के किस जिले में विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा?

राजसमंद
भीलवाड़ा
अजमेर
उदयपुर

Ans. राजसमंद - भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा जिसका अनावरण राजस्थान के राजसमंद जिले में किया जाएगा। विश्व की सबसे ऊँची इस प्रतिमा को ‘विश्व स्वरूपम’ नाम दिया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थापित भगवान शिव की इस प्रतिमा की उंचाई 369 फुट है जिसका गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और धर्म प्रचारक मोरारी बापू अनावरण करेंगे।

प्रश्न 8.किस राज्य के पर्यटन विभाग ने हाल ही में ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है?

असम
केरल
उत्तर प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश

Ans. केरल - महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए केरल राज्य पर्यटन विभाग ने ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है।

प्रश्न 9.किस वर्ष इटली ने “विश्व बचत दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की थी?

1924
1984
1914
1934

Ans. 1924 - वर्ष 1924 में 31 अक्टूबर को इटली ने विश्व बचत दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य हमारे व्यवहार को जरुरत के समय बचत की दिशा में बदलना तथा हमें लगातार धन का कितना महत्व है की याद दिलाना है।

प्रश्न 10. हाल ही में कौन “विश्व बैडमिंटन जूनियर चैंपियनशिप 2022” के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने?

केशव प्रकाश
अविनाश त्यागी
शंकर सुब्रमण्यन
अजय सिंह

Ans. शंकर सुब्रमण्यन - विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में युवा भारतीय शटलर शंकर सुब्रमण्यन ने हाल ही में थाईलैंड के पी तीरारतसकुल पर 2-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 October 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post