-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20September 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20September 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. राष्ट्रीय पंच दिवस 2022 (National Punch Day) सितंबर में कब मनाया गया?

20 सितंबर
18 सितंबर
30 सितंबर
10 सितंबर

Ans. 20 सितंबर -प्रत्येक वर्ष 20 सितंबर को राष्ट्रीय पंच दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस क्रिकेटर एवं उनकी पत्नी को मैक्स लाइफ ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

रोहित शर्मा और उनकी पत्‍नी ऋतिका सजदेह
सुरेश रैना और उनकी पत्‍नी प्रियंका चौधरी
हार्दिक पंड्या और उनकी पत्‍नी नतासा
विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्का शर्मा

Ans. रोहित शर्मा और उनकी पत्‍नी ऋतिका सजदेह -क्रिकेटर रोहित शर्मा तथा उनकी पत्‍नी ऋतिका सजदेह को हाल ही में निजी जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्‍त करने की घोषणा की है।

प्रश्न 3. किस बंगलादेश के क्रिकेट गेंदबाज ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?

सबीर रहमान
रुबेल हुसैन
सौम्य सरकार
मसर्र्फ़ हसन

Ans. रुबेल हुसैन -बंगलादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की।

प्रश्न 4. किस टीम ने पहली बार डूरंड कप खिताब जीता है?

एफसी गोवा
मुम्बई सिटी एफसी
केरला ब्लास्टर एफसी
बेंगलुरु एफसी

Ans. बेंगलुरु एफसी -बेंगलुरु एफसी टीम ने हाल ही में करीबी फाइनल मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप पर कब्ज़ा किया।

प्रश्न 5. किस राज्य ने विनाशकारी भूकंप की याद में हाल ही में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया?

गुजरात
अरुणाचल प्रदेश
सिक्किम
मध्य प्रदेश

Ans. सिक्किम -सिक्किम राज्य में हाल ही में विभिन्न जिलों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रश्न 6. पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने हाल ही में ग्रांट थॉर्नटन भारत और किसके टीम के साथ मिलकर ‘कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन इन्विटेशनल’ टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की है?

डेल्ही गोल्फ क्लब
भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर
क़ुतुब गोल्फ कोर्स
आर्मी गोल्फ क्लब

Ans. भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (PGTI) -भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने हाल ही में ग्रांट थॉर्नटन भारत और भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (PGTI
) के साथ मिलकर ‘कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन इन्विटेशनल’ एक टूर्नामेंट का आयोजन करने की घोषणा की है.

प्रश्न 7. किस संस्था ने हाल ही में India Discrimination Report 2022 जारी की है?

ऑक्सफैम कलाकार
ऑक्सफैम इंडिया
ऑक्सफैम मीडिया
ऑक्सफैम व्यक्ति

Ans. ऑक्सफैम इंडिया -गैर-लाभकारी संस्था ऑक्सफैम इंडिया ने हाल ही में India Discrimination Report 2022 जारी की जिसमें भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) वर्ष 2021 में मात्र 25% है।

प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के किस शहर को हाल ही में पहली SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया?

वाराणसी
अयोध्या
सारनाथ
मेरठ

Ans. वाराणसी -वाराणसी के मंदिर शहर को हाल ही में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान पहली बार SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।

प्रश्न 9. भारत का पहला वन विश्वविद्यालय कहा पर स्थापित किया जाएगा?

त्रिपुरा
असम
भोपाल
तेलंगाना

Ans. तेलंगाना - तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) अधिनियम 2022 को मंजूरी दे दी है। वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय आने वाले समय में होगा। विश्व स्तर पर सिर्फ रूस और चीन में वन विश्वविद्यालय होने के साथ, यह वानिकी का तीसरा विश्वविद्यालय होगा।

प्रश्न 10. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क कहाँ स्थित है जिसे हाल ही में सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है?

जौपुर
मेरठ
दार्जिलिंग
उदयपुर

Ans. दार्जिलिंग - देशभर के करीब 150 चिड़ियाघरों में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) को सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है.

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –20September 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post