
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –19 September 2022 – Current Affairs Questions And Answers
प्रश्न 1. ‘इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे’ कब मनाया जाता है?
19 सितंबर
19 अगस्त
19 दिसंबर
19 जुलाई
Ans. 19 सितंबर - प्रत्येक वर्ष इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे 19 सितंबर को मनाया जाता है.
प्रश्न 2. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने राज्यों की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया है?
5 राज्यों
12 राज्यों
8 राज्यों
6 राज्यों
Ans. 5 राज्यों - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की जनजातियों को एसटी यानी अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र ने किस क्षेत्र के लिए पहली बार कई-अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है?
शिक्षा
निजी बैंक
सामाजिक सेवा
खेल
Ans. वैश्विक शिक्षा - हाल ही में शिक्षा के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और वैश्विक शिक्षा के लिए उनके विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन ने कई -अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है।
प्रश्न 4. किस राज्य सरकार नें हाल में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया गया है?
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
गोवा
Ans. राजस्थान - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल हीमें जोधपुर से 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया।
प्रश्न 5. हाल ही में किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की है?
राफेल नडाल
नोवाक डीजेकोविक
एंडी मुरे
रोजर फेडरर
Ans. रोजर फेडरर - स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही ही में टेनिस खेल से संन्यास लेने की घोषणा की. इन्होने पुरुष सिंगल्स में अब तक सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीते हैं.
प्रश्न 6. किसे राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ दिया जाएगा?
डॉ आशा मीना
डॉ सरोज मीना
डॉ कामिनी मीना
डॉ अंकिता मीना
Ans. डॉ सरोज मीना - ‘’राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ जोकि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दिया जाता है इस बार राजस्थान में राजकीय कला महाविद्यालय अलवर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज मीना को दिया जाएगा।
प्रश्न 7. अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?
अरशद नदीम
अजीत यादव
निखत जरीन
पीवी सिंधु
Ans. अजीत यादव - जैवलिन थ्रो एथलीट खिलाड़ी अजीत ने हाल ही में 64.77 मीटर की जैवलिन थ्रो के साथ उत्तर प्रदेश राज्य में इटावा जिले के निवासी अजीत यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
प्रश्न 8. हाल ही में किन्हें झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है?
डॉ प्रमोद कुमार साहू
डॉ अनंत प्रसाद साहू
डॉ अशोक कुमार साहू
डॉ सागर प्रसाद साहू
Ans. डॉ अनंत प्रसाद साहू - रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अनुगामी प्रोफेसर डॉ अनंत प्रसाद साहू को झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने हाल ही में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।
प्रश्न 9. रोमानिया के विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में कौन 76वें ग्रैंडमास्टर बन गए है?
अभिजीत गुप्ता
प्रणव आनंद
विदित गुजरती
प्रणव आनंद
Ans. प्रणव आनंद - बेंगलुरू के 15 वर्षीय खिलाड़ी प्रणव आनंद हाल ही में रोमानिया देश में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में 2500 एलो अंक को पार करने के बाद भारत के 76 वें ग्रैंडमास्टर बन गए.
प्रश्न 10. हाल ही में देश में नामीबिया से मंगवाए गए चीतों को किस पार्क में छोड़ा गया है?
माधव नेशनल पार्क
कूनो नेशनल पार्क
पन्ना नेशनल पार्क
वन विहार नेशनल पार्क
Ans. कूनो नेशनल पार्क - मध्यप्रदेश में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया गया है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत में चीता प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ है.
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –19 September 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment