-->

The Voice Of MP

Madhypradesh News, India News, Taza Khabar, TazaNews hindi, business news, sports news, Morena news, Gwalior News, Bhopal NewsJobs, Government Jobs, Private Jobs, Internship, Daily Job Updates, Job Information, Job Knowledge, Current Affairs,Sarkari Result, Sarkari Results : SarkariResult.com provides latest Sarkari Result Jobs, Online Form, Sarkari Naukri Result in Sarkari Result सरकारी नौकरी शासकीय नौकरी

  • Home
  • Your District
    • morena
    • Bhopal
    • Indore
  • Jobs
search
  • हमारे वेबसाइट पर अपने बिज़नेस को प्रमोट करें सिर्फ 100 रुपये प्रतिदिन पर संपर्क करें 7999523921
  • HOSTINGER से होस्टिंग खरीदो 20% प्रतिशत का DISCOUNT पाओ

Home › Uncategories › Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्‍ड
Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्‍ड

Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्‍ड

By The Voice Of MP Monday, 25 January 2021 Comment

अगर आप सही तरीके से सही चेस्‍ट वर्कआउट (Chest Workout) करें तो कुछ ही दिनों में आप अपनी चेस्‍ट को बोल्‍ड और स्‍ट्रॉंग (Bold and Strong Chest) बना सकते हैं।

chest workout at home

जब भी कोई पुरुष एक्‍सरसाइज करना शुरू करता है या जिम ज्‍वॉइन करता है तो ट्रेनर से सबसे पहले अपनी छाती को चौड़ा करने को कहता है। क्‍योंकि मर्दों की चौड़ी और मजबूत छाती न सिर्फ उनकी पर्सनेलिटी में चार चांद लगाती है बल्कि लड़कियों को भी खूब आकर्षित करती है। कुछ लड़कों को लगता है कि चेस्‍ट को चौड़ा करने में बहुत समय लगता है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप सही तरीके से सही चेस्‍ट वर्कआउट (Chest Workout) करें तो कुछ ही दिनों में आप अपनी चेस्‍ट को बोल्‍ड और स्‍ट्रॉंग (Bold and Strong Chest) बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको 10 मिनट का एक ऐसा वर्कआउट बता रहे हैं जो आपकी छाती को चौड़ा और मजबूत दिखाएगा। सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं और आपको किसी उपकरण की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

घर पर चेस्‍ट वर्कआउट (Chest Workout) को करने का सही तरीका

1. अगर आप कोई चेस्‍ट वर्कआउट (Chest Workout) कर रहे हैं तो उसे हफ्ते में 2 बार जरूर करें।
2. इस बात का ध्‍यान रखें कि आपके रेगुलर वर्कआउट में और चेस्‍ट वर्कआउट (Chest Workout) में कम से कम 48 घंटों का अंतर होना चाहिए।
3. चेस्‍ट वर्कआउट से संबंधित हर एक्‍सरसाइज के कम से कम 4 राउंड करें, एक के बाद दूसरा करें, 10 सेकेंड के वर्कआउट के बाद 20 सेकेंड का रेस्‍ट करें। Also Read - फिगर साइज मेंटेन रखने के लिए महिलाएं घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज


 

ये है 10 मिनट का चेस्‍ट वर्कआउट

चेस्‍ट को मजबूत बनाने और चोड़ा दिखाने में पुश अप्‍स का बहुत बड़ा रोल होता है। आप अलग अलग तरीकों से पुश अप्‍स को कर अपनी चेस्‍ट को मजबूत बना सकते हैं। हमने जिस 10 मिनट के चेस्‍ट वर्कआउट का जिक्र किया है उसमें आपको पुश अप (Push-Up) पॉजीशन में होना है। अब अपनी छाती को अपनी कोहनी के स्तर से थोड़ा नीचे की ओर करें। फिर पूरी ताकत के साथ खुद को ऊपर की ओर धक्का दें और ताली बजाकर फिर उसी पॉजीशन में हो जाएं। इस स्‍टेप को आपको रिपीट करना है। यह सुनने और पढ़ने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है। लेकिन हां, अगर आप इसे बार बार करेंगे तो आपके लिए इस वर्कआउट को करना आसान हो जाएगा।



सावधानियां भी पढ़ लें

1. इस वर्कआउट को करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ में किसी तरह की चोट न हो। हर ऐसा है तो इसे करने से बचें।

2. क्‍योंकि इस वर्कआउट को करते वक्‍त शरीर का सारा भार हाथ पर आता है। इसलिए पैर को जब ऊपर उठाएं तो सीधा रखें। नहीं तो कमर में मोच आ सकती है।

3. अगर आप गर्भवती हैं तो इस वर्कआउट को करने से बचें। पीरियड्स में भी महिलाओं को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

4. किसी बीमारी से जूझने या दवाओं का सेवन करने के दौरान भी इस वर्कआउट को अवॉइड करना चाहिए।

पुश अप (Push-Up) करने के फायदे

1. पुश अप करने से सिर्फ आपकी फिटनेस ही मेनटेन नहीं होती है बल्कि आपको दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। एक रिसर्च के अनुसार पुश अप करने से दिल संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है।

2. पुश अप करने से बॉडी स्‍ट्रॉंग तो होती ही है साथ ही शरीर में लचीलापन भी आता है।

3. पुशअप्स एक फैट बर्निंग एक्सरसाइज है और इसे आप हर दिन करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होता है।

4. पुश अप करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्‍तर भी बढ़ता है। नियमित रूप से इस वर्कआउट को करने से पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है।

0 Response to "Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्‍ड"

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post

Welcome

आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत है अगर आपको हमारे ब्लॉग पोस्ट पसंद आते हैँ तो पोस्ट लाइक जरूर करें एवं फॉलो करें! धन्यवाद The Voice Of MP

Latest Article

The Voice Of MP

Madhypradesh News, India News, Taza Khabar, TazaNews hindi, business news, sports news, Morena news, Gwalior News, Bhopal NewsJobs, Government Jobs, Private Jobs, Internship, Daily Job Updates, Job Information, Job Knowledge, Current Affairs,Sarkari Result, Sarkari Results : SarkariResult.com provides latest Sarkari Result Jobs, Online Form, Sarkari Naukri Result in Sarkari Result सरकारी नौकरी शासकीय नौकरी

Followers

Total Pageviews

Best Articles

  • मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा राज्य सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
  • KVS NVS Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025 RECRUITMENT NOTIFICATION
  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
  • ग्वालियर व्यापार मेले में वर्चुअल हेलिकॉप्टर बना आकर्षण का केंद्र
  • मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासनिक आदेश जारी
  • महिला इंजीनियरों के लिए शानदार अवसर, KEC इंटरनेशनल में निकली भर्ती
  • किला सबलगढ़ जिला मुरैना प्रमुख दर्शनीय स्थल
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए प्रवेश पत्र

Labels

Admit Card Current Affairs Engineering Engineering Jobs General knowledge Jobs Lifestyle Madhyapradesh Medical Jobs Medicine Result मध्यप्रदेश

Follow Me

  • Like FB Page
  • Youtube

The Voice Of MP

With Love From The Voice Of MP 😊
अस्वीकरण: हम केवल शिक्षा के उद्देश्य से अपने दर्शकों को सामान्य जानकारी, न्यूज़, देश विदेश शहर की ख़बरें, अन्य जानकारी शिक्षा के हिसाब से, जॉब्स की जानकारी, एवं हेल्थ, बीमारी, सर्जरी, उपचार और दवाओं के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करने का एक साधन हैं। प्रदान की गई जानकारी का उपयोग आपके चिकित्सक के मार्गदर्शन के बिना किसी भी बीमारी या चिकित्सा स्थिति के निदान और/या उपचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कोई भी उपचार या दवा शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। सभी को जानकारी देने के हिसाब से कंटेंट अन्य जगह से कॉपी करके आपको जानकारी उपलब्ध करते हैं किसी को कोई परेशानी हो संपर्क करें हमसे हम उस कंटेंट को हटा देंगे धन्यवाद

Contact Us

Name

Email *

Message *

© Copyright 2019 - The Voice Of MP
Shared By thevoiceofmp.com