-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
कोरोना देश में LIVE / यूपी में कल रात 10 बजे से 13 जुलाई तक और बंगाल के कंटेनमेंट जोन में आज से 7 दिनों तक लॉकडाउन; देश में अब तक 7.85 लाख केस

कोरोना देश में LIVE / यूपी में कल रात 10 बजे से 13 जुलाई तक और बंगाल के कंटेनमेंट जोन में आज से 7 दिनों तक लॉकडाउन; देश में अब तक 7.85 लाख केस


  • फोटो दिल्ली के शहनाई हॉल की है। इसे अस्थायी तौर पर कोविड-19 केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। यहां करीब दो सौ से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।फोटो दिल्ली के शहनाई हॉल की है। इसे अस्थायी तौर पर कोविड-19 केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। यहां करीब दो सौ से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • देश में अब तक 21 हजार 556 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9667 की जान गई
  • मध्यप्रदेश में रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा, राज्य की सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच होगी


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 85 हजार 373 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामानों की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी।

उधर पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के सभी कंटेनमेंट जोन में 7 दिनों का लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान इन इलाकों में कोई दुकानें नहीं खुलेंगी। इन इलाके के लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि जरूरी सप्लाई जारी रखी जाएगी।
उधर, दिल्ली के बाद अब पंजाब सरकार ने भी प्लाज्मा बैंक शुरू करने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता इस पर मुहर लगा दी।


देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं : डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया है कि देश में कोरोनावायरस का अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'आज हमारी चर्चा के दौरान, विशेषज्ञों ने फिर से कहा है कि भारत में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। कुछ खास इलाके हैं जहां ट्रांसमिशन है, लेकिन एक देश के रूप में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। आज हमारा रिकवरी रेट 62.08% है। हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75% है। हमारा डबलिंग रेट भी 21.8 दिन है।'

0 Response to "कोरोना देश में LIVE / यूपी में कल रात 10 बजे से 13 जुलाई तक और बंगाल के कंटेनमेंट जोन में आज से 7 दिनों तक लॉकडाउन; देश में अब तक 7.85 लाख केस"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post