-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. मलेशिया में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है?

31 अगस्त
2 सितम्बर
28 अक्टूबर
21 दिसम्बर

Ans. 31 अगस्त - मलेशिया में आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाता है.

प्रश्न 2. प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गवरी नृत्य का आयोजन सितंबर से होगा, यह नृत्य की राज्य में होता है?

राजस्थान
उत्तर प्रदश
मध्य प्रदेश
मणिपुर

Ans. राजस्थान के उदयपुर - राजस्थान राज्य के उदयपुर में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेवाड़ का प्रमुख पारम्परिक जनजातीय नृत्य नाटिका “गवरी“ का आयोजन के लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गये है।

प्रश्न 3. हाल ही में कौन स्टार-स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनी?

तम्मना
रश्मि देशी
नीतू कपूर
दिविता राय

Ans. दिविता राय - स्टार-स्टडेड इवेंट में कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं। मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज संधू ने दिविता को वे अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया।

प्रश्न 4. वज्र प्रहार 2022 भारत और किस देश के बिच एक संयुक्त अभ्यास है जो हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ?

रूस
अमेरिका
ब्राजील
दक्षिण कोरिया

Ans. अमेरिका - भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार 2022 का 13वां संस्करण भारत के हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हाल ही में संपन्न हुआ।

प्रश्न 5. बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?

केंटो मोमोटा
ली जी जिया
चेन लॉन्ग
विक्टर एक्सेलसन

Ans. विक्टर एक्सेलसन - डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से कराकर ये जीत हासिल की।

प्रश्न 6. किस देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को पांच साल तक बढ़ा दिया है?

भारत
श्रीलंका
उत्तर कोरिया
ऑस्ट्रेलिया

Ans. श्रीलंका - श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने हाल ही में देश में पर्यटन में तेजी लाने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ा दिया है।

प्रश्न 7. किस राजनीती पार्टी के 64 नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से हाल ही में त्यागपत्र दे दिया है?

भाजपा
आप
कांग्रेस
जनता आकाली दल

Ans. कांग्रेस - कांग्रेस के 64 नेताओं ने हाल ही में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है जोकि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आये है इसमें जम्मू कश्मीर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद भी शामिल है।

प्रश्न 8. हरियाणा में किस राजनीती पार्टी ने ‘एक बूथ एक सखी’ मुहीम का आगाज करने का फैसला लिया?

जजपा
कांग्रेस
जजपा
बसपा

Ans. जननायक जनता पार्टी (जजपा) - हरियाणा में पंचायती चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) हाल ही में ‘एक बूथ एक सखी’ मुहिम का आगाज करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

प्रश्न 9. हाल ही में किसने विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया?

निति आयोग
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
सीबीआई
ईएसी-पीएम

Ans. ईएसी-पीएम - देश की विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने तथा भारत के विकास के लिए लक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल ही में प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया.

प्रश्न 10. वैदिक तारामंडल का मंदिर निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में खुलने के लिए तैयार है?

पश्चिम बंगाल
उतार प्रदेश
राजस्थान
उत्तराखंड

Ans. पश्चिम बंगाल - दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक इमारतों में से एक, यानी वैदिक तारामंडल का मंदिर, पश्चिम बंगाल के मायापुर में जल्द ही खुलने वाला है। मंदिर सेंट पॉल कैथेड्रल ताजमहल से भी बड़ा होगा। मंदिर 2022 तक खुलने वाला था, लेकिन महामारी के दौरान देरी का सामना करना पड़ा। वर्तमान में, अधिकारी 2024 तक मंदिर के निर्माण को पूरा करना चाहते हैं।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –31 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post