
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers
Q.1 लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने सही पतों (address) की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की?
फेसबुक
What3words
गूगल मैप्स
ट्विटर
Ans. What3words - लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने व्हाट्3वर्ड्स के साथ हाल ही में साझेदारी की है जिससे की कंपनी की इनोवेटिवलोकेशन टेक्नॉलजी के माध्यम से ज्यादा सटीक पतों के साथ डिलीवरी वाले अपनी मंजिल पर पहुंच सके।
Q.2 किस राज्य को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2022 का रजत पुरस्कार जीता है?
राजस्थान
तमिलनाडु
असम
जाब
Ans. तमिलनाडु - तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी और कॉनूर ने देश में बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर पुरूस्कार-2022 का रजत सम्मान जीता है।
Q.3 हाल ही में अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया गया है, यह झील किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
मेघालय
दिल्ली
गोवा
लद्दाख
Ans. दिल्ली - दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
Q.4 पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस नामक एक पुस्तक का विमोचन किया?
ज्योतिपुंज
ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19
एग्जाम वार्रिर्स
प्रेसिडेंट प्रणव मुखर्जी
Ans. "ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19" - पूर्व उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने "ए न्यू इंडिया: सेलेक्टेड राइटिंग 2014-19" नाम की एक पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया, जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनके चयनित लेखों का संकलन है।
Q.5 हाल ही में किसे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) में कोषाध्यक्ष चुना गया है?
कपिल सिब्बल
कपिल शर्मा
अनुराग शर्मा
अनुराग ठाकुर
Ans. अनुराग शर्मा - श्री शर्मा को काेषाध्यक्ष को कनाडा के हैलीफैक्स में हुए 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में चुना गया है।
Q.6 इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में किस भारतीय ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीता?
अशोक शर्मा
वीरेन्द्र शर्मा
रविन्द्र शर्मा
अशोक सिंह
Ans. वीरेन्द्र शर्मा - फ़ेडेरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल फिलाटेली की तरफ से इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई इन्टरनेशनल एक्सपो में भारत में राजस्थान के उदयपुर निवासी वीरेन्द्र शर्मा ने वर्ल्ड स्टेम्प चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में राजस्थान का नाम रोशन किया है।
Q.7 हाल ही में किसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया?
रघुवीर वी कामत
सुधीर वी कामत
बलवीर वी कामत
समीर वी कामत
Ans. समीर वी कामत - प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Q.8 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजकों किस देश में होगा?
जापान
हंगरी
बुल्गारिया
भारत
Ans. हंगरी - विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हंगरी देश की राजधानी में बुडापेस्ट के 14 स्टेडियम में 19-27 अगस्त 2023 के बिच तक होगा.
Q.9कुशियारा नदी हाल ही में खबरों में रही थी। नदी का बेसिन भारत में है और _____ है।
एक
नेपाल
बांग्लादेश
भूटान
पाकिस्तान
Ans. बांग्लादेश - कुशियारा बांग्लादेश और असम, भारत में एक वितरण नदी है। नदी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बराक नदी की एक शाखा के रूप में बनती है जब बराक कुशियारा और सूरमा में अलग हो जाती है। 25 अगस्त 2022 को, भारत और बांग्लादेश के संयुक्त नदी आयोग के मंत्री स्तरीय 38वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। दोनों पक्ष बैठक के दौरान कुशियारा नदी के अंतरिम जल बंटवारे पर समझौता ज्ञापन के पाठ को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए।
Q.10 डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में 18 से 22 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा?
गुजरात
उतार प्रदेश।
पंजाब
राजस्थान
Ans. गुजरात - रक्षा मंत्रालय ने 8 अगस्त, 2022 को घोषणा की कि रक्षा एक्सपो का 12वां संस्करण, भूमि, नौसेना और गृहभूमि सुरक्षा प्रणालियों पर भारत की प्रमुख प्रदर्शनी, 18 से 22 अक्टूबर, 2022 के बीच गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –27 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment