
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –25 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers
प्रश्न 1. हाल ही में टाटा न्यू ने किस बैंक के साथ ज्यादा रिवार्ड देने वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा की?
HDFC बैंक
SBI बैंक
PNB बैंक
CICI बैंक
उत्तर : एचडीएफसी बैंक - एचडीएफसी बैंक और टाटा न्यू ने ज्यादा रिवार्ड देने वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा हाल ही में की।
प्रश्न 2. किस विमानन कंपनी ने हाल ही में मुंबई और अबू धाबी के बीच एक अक्टूबर से दैनिक उड़ानें संचालित करने की बुधवार को घोषणा की?
इंडिगो
एयर इंडिया
स्पाइस जेट
विस्तारा
उत्तर : विस्तारा - विमानन कंपनी विस्तारा ने हाल ही में मुंबई और अबू धाबी के मध्य 1 अक्टूबर 2022 से दैनिक उड़ानें संचालित करने की बुधवार को घोषणा की।
प्रश्न 3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एशिया के किस सबसे बड़े अस्पताल का उद्घाटन किया?
अमृता अस्पताल
सम्राट अस्पताल
वीरता अस्पताल
रामा अस्पताल
उत्तर : अमृता अस्पताल - अमृता अस्पताल फरीदाबाद और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान सकेगा।
प्रश्न 4.इजरायल के साथ किस देश ने साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए।
सिडनी
यूरोप
अमेरिका
रूस
उत्तर : अमेरिका - अमेरिका और इजरायल ने साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए पहले समझौते पर हाल ही में हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 5..किस अनुभवी राजनयिक को हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
अशोक दोराईस्वामी
आशीष दोराईस्वामी
कृष्णा दोराईस्वामी
विक्रम दोराईस्वामी
उत्तर : विक्रम दोराईस्वामी - विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किए गए।
प्रश्न 6. किस तेल और गैस शोधन कंपनी ने हाल ही में राजस्थान के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत की?
भारत पेट्रोलियम
एचपीसीएल
गेल
एनटीपीसी
उत्तर : एचपीसीएल - हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रतिबद्धता की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम के तहत राजस्थान राज्य के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत हाल ही में की।
प्रश्न 7. हाल ही में किस आईएएस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया?
विवेक कुमार
राजेश वर्मा
अमित शर्मा
राजकुमार मीणा
उत्तर : राजेश वर्मा - आईएएस राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। राजेश वर्मा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।
प्रश्न 8. अडाणी ग्रुप ने परोक्ष तरीके से किस मीडिया कंपनी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है?
एनडीटीवी
आजतक
न्यूज़18
जी न्यूज़
उत्तर : नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) - अडाणी ग्रुप ने हाल ही में परोक्ष तरीके से एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी.
प्रश्न 9. अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी 2022 के 13वें संस्करण का आयोजन कौन करेगा?
भारतीय धातु संस्थान
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर: भारतीय धातु संस्थान - भारतीय धातु संस्थान, दिल्ली चैप्टर, 25-27 अगस्त, 2022 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी 2022 के 13वें संस्करण का आयोजन करेगा।
प्रश्न 10. खनिज और धातु क्षेत्र में संसाधन दक्षता और परिपत्र अर्थव्यवस्था पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 25 अगस्त से निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया जाएगा?
भारत
चीन
जापान
जर्मनी
उत्तर : भारत - खनिज और धातु क्षेत्र में संसाधन दक्षता और परिपत्र अर्थव्यवस्था पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 25 अगस्त 2022 से भारत की राष्ट्रीय राजधानी यानी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। "खनिज और धातु क्षेत्रों में संसाधन दक्षता और परिपत्र अर्थव्यवस्था" है घटना का विषय।
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –25 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment