
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –24 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers
प्रश्न 1. भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप 2022 मैच में किस टीम को हराकर टूर्नामेंट में 14 साल बाद पदक हासिल किया?
दक्षिण कोरिया
ऑस्ट्रेलिया
फ़्रांस
अफ्रीका
उत्तर:.दक्षिण कोरिया - एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप 2022 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक मैच में दक्षिण कोरिया को हराकर टूर्नामेंट में 14 साल बाद पदक हासिल किया।
प्रश्न 2. हाल ही में टाई राजस्थान ने राज्य में नई पहल ’इमर्जिंग एंट्रेप्रेन्योर्स’ की शुरुआत की किसलिए की है?
स्टार्टअप अंग्रेजी को बढ़ावा देने
स्टार्टअप गणित को बढ़ावा देने
स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने
स्टार्टअप हिंदी को बढ़ावा देने
उत्तर:. स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने - टाई राजस्थान ने वर्ल्ड एंटेप्रेन्योर्स डे पर राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को एंट्रेप्रेन्योरशिप की और प्रेरित करने के लिए एक और नई पहल ’इमर्जिंग एंट्रेप्रेन्योर्स’ की शुरुआत की है।
प्रश्न 3. हाल ही में किस ऐप ने ‘टॉपिक्स’ नामक एक इन-ऐप फीचर की शुरुआत की है?
एयरटेल ऐप
कू ऐप
जिओ ऐप
गाना ऐप
उत्तर:.कू ऐप - 10 भाषाओं में ''टॉपिक्स'' नामक एक इन-ऐप फीचर की शुरुआत हाल ही में बहुभाषी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप ने की है।
प्रश्न 4. भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में कौनसा स्थान हासिल किया है?
दूसरा स्थान
तीसरा स्थान
सातवाँ स्थान
आठवां स्थान
उत्तर:. तीसरा स्थान - 14 से 21 अगस्त 2022 तक खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर 15वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड जॉर्जिया के कुटैसी में आयोजित किया गया।
प्रश्न 5. 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किस देश में होगा?
कनाडा
अमेरिका
जापान
इटली
उत्तर: कनाडा - 20 से 26 अगस्त तक 65 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का कनाडा के हैलिफैक्स में हो रहा है। सम्मेलन का थीम '' इंक्लूसिव, एक्सेसिबल ,अकॉउंटेबल एंड स्ट्रांग पार्लियामेंट, द कार्नर स्टोन ऑफ डेमोक्रेसी एंड एसेंशियल फ़ॉर डेवलोपमेन्ट'' है।
प्रश्न 6. केंद्र सरकार ने बिहार के मिथिला मखाना को कौनसा टैग प्रदान किया है?
जीआई टैग
सीआई टैग
बीआई टैग
ऐआई टैग
उत्तर:. जीआई टैग - केंद्र सरकार ने मिथिला मखाना को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया है।
प्रश्न 7. किस बीमारी की जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी पीसीआर किट आंध्र प्रदेश के मेडटेक जोन में पेश किया गया?
मंकीपॉक्स
मलेरिया
एड्स
कैंसर
उत्तर: मंकीपॉक्स - हाल ही में मंकीपॉक्स बीमारी की जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी पीसीआर किट भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के मेडटेक जोन में पेश किया गया।
प्रश्न 8. असम में हाल के एक किस मंत्री ने को एक परियोजना ‘विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स’ शुरू की?
सुकन्या सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा
नंदिल बिस्वा सरमा
रिनिकी भुयान शर्मा
उत्तर: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - असम में हाल के एक विकास में, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने को एक परियोजना ''विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स'' शुरू की, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है।
प्रश्न 9. 10वीं शताब्दी का कन्नड़ शिलालेख हाल ही में निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में खोजा गया था?
तमिलनाडु
कर्नाटक
केरल
आंध्र प्रदेश
उत्तर: तमिलनाडु - 10वीं सदी का कन्नड़ शिलालेख हाल ही में तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक गांव के खेतों में खोजा गया था। शिलालेख नोलम्बा राजा अनीगा के काल का है जिसे बीरा नोलम्बा के नाम से भी जाना जाता था।
प्रश्न 10. पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों (LADG के स्थानीयकरण पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन 22 अगस्त, 2022 को निम्नलिखित में से किस राज्य में किया गया?
पंजाब
उतार प्रदेश।
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर:पंजाब - 22 अगस्त, 2022 को मोहाली, पंजाब में ''पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों (LLSDG) के स्थानीयकरण'' पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। देश भर से पंचायती राज संस्थानों (PRI) के निर्वाचित सदस्य दो दिवसीय कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।
0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –24 August 2022 – Current Affairs Questions And Answers"
Post a Comment