-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –09 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –09 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. निम्न में से किसके द्वारा हाल ही में “ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021” जारी किया गया है?

यूनेस्को
विश्व बैंक
शिक्षा आयोग
संयुक्त राष्ट्र

Ans. विश्व बैंक - विश्व बैंक के द्वारा हाल ही में “ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021” जारी किया गया है. जिसके मुताबिक, विश्वभर में खाते के स्वामित्व में वृद्धि हुई है. इस रिपोर्ट के अनुसार आज चार वयस्कों में से तीन के पास वित्तीय खाता है। इसके बावजूद 1.4 अरब वयस्कों के पास कोई बैंक खाता नहीं है.

प्रश्न 2. इनमे से किसके द्वारा स्टार्ट-अप स्कूल इंडिया पहल की शुरुआत की गई है?

मेटा
ट्विटर
गूगल
माइक्रोसॉफ्ट

Ans. गूगल - गूगल के द्वारा हाल ही में स्टार्ट-अप स्कूल इंडिया पहल की शुरुआत की गई है. यह पहल से टियर 2 और टियर 3 शहरों में 10,000 स्टार्ट-अप को मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम नौ सप्ताह तक वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा.

प्रश्न 3. निम्न में से किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने हाल ही में “आर्यभट-1” नामक एनालॉग चिपसेट का प्रोटोटाइप विकसित किया है?

आईआईएससी
आईआईटी दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी
जेएनयू

Ans. आईआईएससी - आईआईएससी संस्थान के शोधकर्ताओं ने हाल ही में "आर्यभट-1" नामक एनालॉग चिपसेट का प्रोटोटाइप विकसित किया है. शोधकर्ताओं की टीम ने अगली पीढ़ी के एनालॉग कंप्यूटिंग चिपसेट विकसित करने के लिए एक डिजाइन ढांचा तैयार किया है.

प्रश्न 4. हाल ही में किस सरकारी संगठन ने 2022 फील्ड मेडल के विजेताओं की घोषणा की है?

विश्व बैंक
यूनेस्को
निति आयोग
अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ

Ans. अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ - अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ ने हाल ही में 2022 फील्ड मेडल के विजेताओं की घोषणा की है. यह गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और 40 वर्ष से कम आयु के लोगों को दिया जाता है.

प्रश्न 5.इनमे से किस मंत्रालय द्वारा हाल ही में “हरियाली महोत्सव” आयोजित किया गया है?

शिक्षा मंत्रालय
बाल विकास मंत्रालय
जनजातीय मंत्रालय
पर्यावरण मंत्रालय

Ans. पर्यावरण मंत्रालय - पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हाल ही में तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में "हरियाली महोत्सव" आयोजित किया गया है. इस महोत्सव को वन संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए जनता में उत्साह पैदा करने के लिए एक प्रभावी उपकरण के रूप में माना जाता है.

प्रश्न 6. निम्न में से किस संगठन के महासचिव, मोहम्मद सानुसी बरकिंडो का हाल ही में निधन हो गया है?

ओएनजीसी
ओपेक
सेबी
विश्व बैंक

Ans. ओपेक - पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव, मोहम्मद सानुसी बरकिंडो का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने वर्ष 2016 में ओपेक महासचिव का पद ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला था.

प्रश्न 7.निम्न में से किस विश्वविद्यालय के कुलपति, सुरंजन दास को एआईयू के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

दिल्ली विश्वविद्यालय
कोलकाता विश्वविद्यालय
पंजाब विश्वविद्यालय
जादवपुर विश्वविद्यालय

Ans. जादवपुर विश्वविद्यालय - जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, सुरंजन दास को एआईयू के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 1 जुलाई से एक वर्ष के लिए होगा. प्रख्यात इतिहासकार दास को एक साल पहले एआईयू का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

प्रश्न 8. निम्न में से किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का हाल ही में निधन हो गया है?

चीन
सऊदी अरब
ऑस्ट्रेलिया
जापान

Ans. जापान - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का हाल ही में निधन हो गया। शिंजो आबे को भाषण देते समय एक हमलावर ने गोली मार दी थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गये। इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, परन्तु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी

प्रश्न 9.निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य के वैज्ञानिकों ने हाल ही में खाद्य श्रेणी के तहत अपनी लाल चींटी की चटनी के लिए जीआई टैग की मांग की है?

छत्तीसगढ
उड़ीसा
मध्य प्रदेश
नगालैंड

Ans. उड़ीसा- उड़ीसा के मयूरभंज जिले में, लाल चींटियों को चटनी या पानी के अर्ध-ठोस पेस्ट के रूप में खाया जाता है, जिसे ''काई चटनी'' के नाम से जाना जाता है, और अब वैज्ञानिकों ने पकवान के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग की मांग की है।

प्रश्न 10. अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को का 2003 का कन्वेंशन हाल ही में _____ में आयोजित किया गया था।

पेरिस
लंडन
न्यूयॉर्क
नई दिल्ली

Ans. पेरिस - अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए 2003 के कन्वेंशन की 9वीं आम सभा 5 से 7 जुलाई 2022 तक पेरिस में आयोजित की गई थी। भारत को 2022-2026 चक्र के लिए एक सदस्य के रूप में चुना गया था।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –09 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post