-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1.निम्न में से किसके द्वारा हाल ही में इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 जारी किया गया है?

यूनेस्को
वित मंत्रालय
निति आयोग
हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट

उत्तर: हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट - हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 जारी किया गया है. इस इंडेक्स के मुताबिक, भारत में अगले दो से चार वर्षों में 122 नए यूनिकॉर्न होंगे. इसके मुताबिक, स्टार्टअप्स, ज़ेप्टो, शिपरॉकेट, टर्टलमिंट संभावित यूनिकॉर्न की शीर्ष सूची में हैं.

प्रश्न 2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा वन (संरक्षण) नियम, 2022 अधिसूचित किये गए है?

सेबी
वित मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

उत्तर: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में वन (संरक्षण) नियम, 2022 अधिसूचित किये गए है. जिसमे निगरानी उद्देश्यों के लिए एक सलाहकार समिति, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में एक स्क्रीनिंग कमेटी और एक क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा

प्रश्न 3. DPIIT ने हाल ही में राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021 का कौन सा संस्करण जारी किया है?

पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा

उत्तर: चौथा - उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने हाल ही में राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021 का तीसरा संस्करण जारी किया है. जिसमे "उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप इकोसिस्टम" विकसित करने के मामले में, गुजरात, कर्नाटक राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरे है.

प्रश्न 4. पोकर प्लेटफॉर्म पोकरबाजी ने हाल ही में किस अभिनेता को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

अक्षय कुमार
रणवीर सिंह
अजय देवगन
शाहिद कपूर

उत्तर: शाहिद कपूर - पोकर प्लेटफॉर्म पोकरबाजी ने हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. पोकरबाजी ने अपना नया ब्रांड अभियान ''यू होल्ड द कार्ड्स'' लॉन्च किया है, जिसमें ब्रांड एंबेसडर, अभिनेता शाहिद कपूर हैं.

प्रश्न 5. निम्न में से किसे हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में एनआरआई वर्ल्ड समिट 2022 में शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

संजीत सिंह
सुमन वर्मा
मिशेल पूनावाला
संदीप अडाणी

उत्तर: . मिशेल पूनावाला - मिशेल पूनावाला को हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में एनआरआई वर्ल्ड समिट 2022 में शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके साथ ही श्री साधु भ्रामविहारी, भगवान रामी रेंजर, रीता हिंदुजा छाबड़िया को भी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

प्रश्न 6. वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

62 वर्ष
72 वर्ष
82 वर्ष
92 वर्ष

उत्तर: 92 वर्ष - वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार का हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. तरुण मजूमदार अपने जीवनकाल में स्मृति तुकु ठक, श्रीमान पृथ्वीराज, कुहेली, बालिका बधू, दादर कीर्ति, चंदर बारी जैसी लोकप्रिय बंगाली फिल्मों के लिए जाने जाते थे

प्रश्न 7. निम्न में से किस इंश्योरेंस कंपनी ने असित रथ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?

इरडा
एसबीआई
म्यूच्यूअल फण्ड
अवीवा इंडिया

उत्तर: अवीवा इंडिया - इंश्योरेंस कंपनी अवीवा इंडिया ने हाल ही में असित रथ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. वे 10 वर्ष बाद कारोबार छोड़ रहे अमित मलिक का स्थान लेंगे. अवीवा इंटरनेशनल 1834 से भारत के साथ जुड़ा हुआ है.

प्रश्न 8. 07 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

विश्व टीबी दिवस
विश्व एड्स दिवस
विश्व चॉकलेट दिवस
विश्व डाक दिवस

उत्तर: विश्व चॉकलेट दिवस - 07 जुलाई को विश्वभर में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व चाहने वालों को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, पूरी दुनिया में इस दिन को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

प्रश्न 9. हाल ही में किस देश की गणित की प्रोफेसर, मैरीना वियाज़ोवस्का ने प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल 2022 जीता है?

जापान
ईरान
ईराक
यूक्रेन

उत्तर: यूक्रेन - यूक्रेन की गणित की प्रोफेसर, मैरीना वियाज़ोवस्का ने प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल 2022 जीता है. मैरीना यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली केवल दूसरी महिला हैं, जो कि 40 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञों को प्रदान की जाती है.

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सामान्य श्रेणी के राज्यों में ''राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2022 के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक'' में शीर्ष पर है?

उत्तर प्रदेश
आंध्र प्रदेश
उड़ीसा
गुजरात

उत्तर: उड़ीसा - ओडिशा ने सामान्य श्रेणी के राज्यों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2022 के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रकार यह सही उत्तर है।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07 July 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post