-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. विश्व क्षुद्रग्रह दिवस जून 2022 में किस दिनांक को मनाया जाता है?

30 जून
10 जून
20 जून
23 जून

उत्तर: 30 जून - प्रत्येक साल 30 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने क्षुद्रग्रह (एस्टॉरायड) के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 जून, 2017 से ''अन्तरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस'' मनाने की घोषणा की थी। दरअसल 30 जून, 1908 को रूस की तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था.

प्रश्न 2. मानव रहित यान ‘अभ्यास’ यानी हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का भारत के किस राज्य में एकीकृत परीक्षण रेंज का सफल उड़ान-परीक्षण किया गया।

महाराष्ट्र
ओडिशा
गुजरात
अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: ओडिशा स्थित चांदीपुर - मानव रहित यान ‘अभ्यास’ यानी हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का ओडिशा स्थित चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से 29 जून 2022 को सफल उड़ान-परीक्षण किया गया।

प्रश्न 3. हाल ही में कॉलीवुड के कौनसे कलाकार ऑस्कर के लिए आमंत्रित पहले तमिल अभिनेता बने?

सूर्या
कार्थी
विजय
अजित कुमार

उत्तर: . सूर्या - सूर्या तमिल अभिनेता है औए इन्हें ऑस्कर में प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.

प्रश्न 4. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक फिल्म बनायीं जा रही है इस फिल्म का टाइटल निम्नलिखित में से क्या होगा?

‘देश को आगे बढ़ाना है- अटल’
‘मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’
‘सभी को शिक्षित करें- अटल’
‘राष्ट्रिय एकता- अटल’

उत्तर: ''मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल'' - देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल ''मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल'' है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर इस बात की जानकारी दी।

प्रश्न 5. निम्निखित में से किन्हें हाल ही में फ्रांसीसी संसद के निचले सदन की पहली महिला स्पीकर चुना गया?

ऑड्रे अजौलय
येल ब्राउन-पीवेट
मरिसोल तौरैने
अलेक्सिस कोह्लेर

उत्तर: येल ब्राउन-पीवेट - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। खलीज टाइम्स ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

प्रश्न 6. हाल ही में दक्षिण कोरिया की कौनसी पहली कोविड वैक्सीन को स्वीकृति मिली?

कोविसिल्ड
कोविक्सिन
स्काईकोविवन
साइलकोविवन

उत्तर: स्काईकोविवन - दक्षिण कोरिया के खाद्य और औषधि सुरक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि सरकार ने देश की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन ‘स्काईकोविवन’ के उत्पादन और बिक्री की स्वीकृति दे दी।

प्रश्न 7. व्यवसायी पुनीत बालन और कौन लोकप्रिय गायक (रैपर) अल्टीमेट खो खो लीग की छठी टीम के मालिक बने?

हनिसिंह
दिलजीत
बादशाह
अरिजीत सिंह

उत्तर: बादशाह (रैपर) - अल्टीमेट खो खो (यूकेके) में बॉलीवुड का एक नया रंग जुड़ गया है। लोकप्रिय गायक (रैपर) बादशाह तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, डेवलपर और खेलों मे रुचि रखने वाले पुनीत बालन मुंबई फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में लीग में शामिल हो गए हैं।

प्रश्न 8. हाल ही में उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के दो शहरों – औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नया कौनसा नाम रखने की मंजूरी दे दी?

श्री कृष्ण नगर और शिवपूरी
उद्धव ठाकरे नगर और लाला लाजपत राय
संभाजी नगर और धाराशिव
रामपुर और बेलापुर

उत्तर: संभाजी नगर और धाराशिव - महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के दो शहरों - औरंगाबाद और उस्मानाबाद - का नाम क्रमशः संभाजी नगर और धाराशिव करने को हाल ही में मंजूरी दे दी।

प्रश्न 9. हाल ही में श्री चन्दगीराम जी को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया चन्दगीराम जी किस खेल के लिए लोकप्रिय रहे है?

फ्रीस्टाइल पहलवान (कुश्ती)
क्रिकेटर
धावक
जेवलियन

उत्तर: फ्रीस्टाइल पहलवान (कुश्ती) - हाल ही में देश के विख्यात पहलवान रहे पद्मश्री मास्टर चन्दगीराम की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई.

प्रश्न 10. हाल ही में निम्न में से किस देश में उच्च ग्रेड लिथियम की खोज की गई थी?

दक्षिण अफ्रीका
नाइजीरिया
सूडान
भारत

उत्तर: नाइजीरिया - नाइजीरिया में उच्च ग्रेड लिथियम की खोज की गई है। लिथियम एक नरम, चांदी की धातु है। इसमें सभी धातुओं का घनत्व सबसे कम है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ग्रीनबुश खदान दुनिया की सबसे बड़ी हार्ड-रॉक लिथियम खदान है। वैश्विक लिथियम खदान का उत्पादन 2021 में 100,000 टन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2020 (82,500 टन) की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार यह सही उत्तर है।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –30 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post