-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers



प्रश्न 1. FSSAI ने हाल ही में कौन सा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है?

पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा

उत्तर: चौथा - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है. इस सूचकांक में, तमिलनाडु ने बड़े राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है.

प्रश्न 2. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में 105 घंटे में कितने किलोमीटर लम्बी सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

55 किलोमीटर
65 किलोमीटर
75 किलोमीटर
85 किलोमीटर

उत्तर: 75 किलोमीटर - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में 105 घंटे 33 मिनट में, 75 किलोमीटर की सबसे लंबी निरंतर बिटुमिनस लेन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस परियोजना को स्वतंत्र सलाहकारों की एक टीम सहित 720 श्रमिकों द्वारा कार्यान्वित किया गया था.

प्रश्न 3. निम्न में से किस महान भारतीय महिला क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है?

झूलन घोश्वामी
मिताली राज
स्मृति मंधना
स्नेह रना

उत्तर: मिताली राज - महान भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने हाल ही में महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जो हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुआ था.

प्रश्न 4. “श्रेयस जी होसुर” हाल ही में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले कौन से भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए है?

पहले
दुसरे
तीसरे
चौथा

उत्तर: पहले - "श्रेयस जी होसुर" हाल ही में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए है. उन्होंने विश्व में सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन माने जाने वाले ''आयरनमैन'' ट्रायथलॉन को पूरा किया, इस आयोजन में 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ शामिल है.

प्रश्न 5. जापान में किस कंपनी के पूर्व सीईओ नोबुयुकी इदेई का हाल ही में निधन हो गया है?

हुंडई
हौंडा
सोनी
जी

उत्तर: सोनी - जापान में सोनी कंपनी के पूर्व सीईओ नोबुयुकी इदेई का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने डिजिटल और मनोरंजन व्यवसायों में अपनी वृद्धि को आगे बढ़ाया है। वह 84 वर्ष के थे, 1998 से सीईओ के रूप में अपने सात वर्षों के दौरान, श्री इदेई ने एक वैश्विक कंपनी के रूप में सोनी के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया.

प्रश्न 6. हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन गयी है?

रिलायंस
मेटा
नेस्ले
अदानी विल्मर

उत्तर: अदानी विल्मर - हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़कर हाल ही में अदानी विल्मर भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन गयी है. अदानी विल्मर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022 में कुल परिचालन राजस्व 54,214 करोड़ रुपये दर्ज़ किया है.

प्रश्न 7. निम्न में से किस राज्य की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी है?

केरल
गुजरात
पंजाब
महाराष्ट्र

उत्तर: महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के सतारा जिले की प्रियंका मोहिते हाल ही में 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी है. कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के बाद प्रियंका ने यह मुकाम हासिल किया। 30 वर्षीय प्रियंका ने 5 मई को शाम करीब 4:42 बजे पृथ्वी की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की.

प्रश्न 8. निम्न में से किस बैंक ने डिजिटल ब्रोकिंग समाधान ‘E-Broking’ लॉन्च किया है?

बैंक ऑफ़ इंडिया
केनरा बैंक
यस बैंक
इंडियन बैंक

उत्तर: इंडियन बैंक - इंडियन बैंक ने हाल ही में डिजिटल ब्रोकिंग समाधान ''E-Broking'' लॉन्च किया है. "ई-ब्रोकिंग (E- Broking)''" एक त्वरित और कागज रहित डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने की सेवा है। यह अब बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप IndOASIS के माध्यम से उपलब्ध है.

प्रश्न 9. निम्न में से किस पेट्रोलियम कंपनी ने पुष्प कुमार जोशी को अपना अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?

भारत पेट्रोलियम
ओएनजीसी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
रिलायंस पेट्रोलियम

उत्तर: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में पुष्प कुमार जोशी को अपना अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. वे HPCL के निदेशक-विपणन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इससे पहले डॉ. जोशी 01 अगस्त, 2012 से निगम के निदेशक-मानव संसाधन थे

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में संयुक्त रूप से तकनीकी वस्त्रों के लिए मानकों पर 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है ?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)

उत्तर: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) - फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने कपड़ा मंत्रालय के साथ मिलकर 10 जून 2022 को तकनीकी वस्त्र मानकों पर 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस प्रकार, यह सही उत्तर है।

0 Response to "करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –11 June 2022 – Current Affairs Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post