-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
एक लाइन में प्रश्न उत्तर

एक लाइन में प्रश्न उत्तर

  • वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है? नाइट्रोजन
  • भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है ? गोंड
  • केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? जम्मू कश्मीर
  • मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है ? भारत-चीन
  • विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ? नेपाल
  • किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है ? गोदावरी
  • संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौनसी नदियाँ बनाती हैं ? गंगा-ब्रह्मपुत्र
  • विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ? पामीर या तिब्बत का पठार
  • भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? उत्तर प्रदेश
  • नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? गोदावरी
  • भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? केरल
  • कोलकाता किस नदी के किनारे है ? हुगली
  • चंद्रग्रहण कब लगता है ? पूर्णिमा
  • उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ? 22 दिसंबर
  • संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है ? चीन
  • संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? प्रशांत
  • भारत की मानक समय रेखा कौनसी है ? 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा जो इलाहाबाद से गुजरती है
  • विश्व का सबसे लम्बा (9438 किमी) रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरिया (रूस) किन दो शहरों को जोड़ता है ? सेंट पीटर्सबर्ग से ब्लादीवोस्तक
  • अमरकंटक किस नदी का उद्गम स्थल है ? नर्मदा
  • भारत में ज़िप्सम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? राजस्थान
  • झीलों की नगरी कौनसा शहर कहलाता है ? उदयपुर
  • बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ? कर्नाटक
  • वायुमंडल की कौन सी परत हमें सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है ? ओजोन
  • संसार की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? नील
  • अयोध्या किस नदी के किनारे है ? सरयू
  • भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है ? सतलुज
  • भारत का क्षेत्रफल कितना है ? 32,87,263 वर्ग किमी
  • उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है ? देशांतर रेखा
  • भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है ? चावल
  • हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ? महानदी
  • भारत के पश्चिमी तट पर कौनसा सागर है ? अरब सागर
  • उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है ? पश्चिमी विक्षोभ
  • कटक किस नदी पर बसा है ? महानदी
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ? सातवाँ
  • भारत की स्थलीय सीमा कितनी है ? 15200 किमी
  • भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है ? 2933 किमी
  • 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है ? कर्क रेखा
  • भारत-पाक सीमा रेखा किस नाम से पुकारी जाती है ? रेड क्लिफ रेखा
  • भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ है ? बैरन द्वीप (अंडमान निकोबार)
  • भारत-श्रीलंका के बीच कौनसी खाड़ी है ? मन्नार की खाड़ी
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ? गुरु शिखर
  • मौसम संबंधित परिवर्तन वायुमंडल की किस परत में होते हैं ? क्षोभमंडल
  • संसार का सबसे बड़ा सागर कौनसा है ? दक्षिणी चीन सागर
  • भारत के किस राज्य की सीमा चीन, नेपाल और भूटान से मिलती है ? सिक्किम
  • नाथुला दर्रा किस राज्य में स्थित है ? सिक्किम
  • संगमरमर किसका परिवर्तित रूप है ? चूना-पत्थर का
  • केरल के तट को क्या कहते हैं ? मालाबार तट
  • समुद्री जल में लवण की औसत मात्रा कितनी होती है ? 35%
  • सूर्य की सतह का तापमान कितना होता है ? 6000 डिग्री सेल्सिअस
  • सवाना घास के मैदान किस महाद्वीप में है ? अफ्रीका
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर कितने कोण पर झुकी है ? 23.5 डिग्री
  • वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी है ? 21 %
  • वायुमंडल में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है ? 0.3%
  • 38वीं पैरेलल किन दो देशों को बाँटती है ? उत्तर और दक्षिण कोरिया
  • भारतीय प्रायद्वीप का क्या नाम है ? दक्कन का पठार
  • गुजरात से गोवा तक समुद्री तट क्या कहलाता है ? कोंकण
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप हैं ? 324
  • भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन हैं? 19% 109 # जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहाँ स्थित है ? नैनीताल के पास (उत्तराखंड)
  • साम्भर झील जिससे नमक बनता है किस राज्य में है ? राजस्थान
  • घना पक्षी विहार कहाँ स्थित है ? भरतपुर (राजस्थान)
  • भारत में जंगली गधे कहाँ पाए जाते हैं ? कच्छ के रण (गुजरात) में
  • कौनसा अभयारण्य एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है ? काजीरंगा (असम)
  • विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है ? ऑस्ट्रेलिया
  • भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है ? जोग या गरसोप्पा जो शरावती नदी पर कर्नाटक में है
  • चन्द्रमा की पृथ्वी से दूरी कितनी है ? 385000 किमी
  • विश्व का सबसे कम जनसंख्या वाला देश कौनसा है ? वैटिकन सिटी
  • भारत में सोने की खान कहाँ है ? कोलार (कर्नाटक) में
  • सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा से पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है ? 13 सेकंड
  • पन्ना (मध्य प्रदेश) की खानें किसके लिए प्रसिद्ध है ? हीरा
  • कितनी ऊँचाई पर जाने से तापमान 1 डिग्री C की कमी होती है ? 165 मी
  • किस ग्रह के चारों और वलय हैं ? शनि
  • माउन्ट एवरेस्ट पर सबसे पहले कौन चढ़ा ? तेनजिंग नोर्के (भारत) और एडमंड हिलेरी (न्यूजीलैंड)
  • मानस अभयारण्य किस राज्य में है ? असम
  • पश्चिमी और पूर्वी घाट किन पहाड़ियों में मिलते हैं ? नीलगिरि
  • मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच ग्रहों के समान चक्कर लगाने वाले पिंड क्या कहलाते हैं ? शुद्र ग्रह
  • पृथ्वी पर दिन-रात कहाँ बराबर होते हैं ? भूमध्य रेखा पर
  • दक्षिण भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है ? अनाईमुदी
  • सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है ? नर्मदा
  • तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट का क्या नाम है ? कोरोमंडल तट
  • भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है ? गुजरात
  • भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौनसा है ? लेह (जम्मू-कश्मीर)
  • कौनसा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है ? शुक्र
  • दलदली भूमि में कौनसी गैस निकलती है ? मीथेन
  • संसार में सर्वाधिक पानी की मात्रा किस नदी की है ? अमेजन
  • जून-सितम्बर के दौरान तैयार होने वाली फसलें क्या कहलाती हैं ? खरीफ
  • संसार में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है ? सुपीरियर झील
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है ? लद्दाख
  • पृथ्वी तल पर कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार (भू-भाग) पाया जाता है ? 29.2%
  • भारत का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है ? 3214 किमी
  • भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है ? 5 ½ घंटे का
  • भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है ? 15200 किमी
  • भारत की सबसे लंबी सुरंग ‘पीर पंजाल सुरंग’ किस राज्य में है ? जम्मू-कश्मीर में
  • भू-वैज्ञानिकों के अनुसार आज जहाँ हिमालय पर्वत है वहाँ पहले क्या था ? टिथिस नामक सागर
  • भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया ? जिम कार्बेट नेशनल पार्क नैनीताल (उत्तराखंड)
  • कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं ? पेरियार (केरल)
  • कोयला की सर्वोत्तम किस्म कौन-सी होती है ? एन्थ्रेसाइट
  • रबी की फसलों की बुआई कब की जाती है ? अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
  • भारत में सबसे अधिक वर्षा किस मानसून से होती हे ? दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन
  • भारत में औसतन वर्षा कितनी होती है ? 118 सेमी
  • दक्षिणी-पश्चिमी मानसून किस राज्य में सबसे पहले प्रवेश करता है ? केरल में
  • सर्वाधिक ओजोन क्षयकारी गैस कौन-सी है? CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन)
  • सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी हैं? 8
  • जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तब कौनसा ग्रहण लगता है ? सूर्यग्रहण
  • भारत में किस प्रकार की विद्युत् का सर्वाधिक उत्पादन होता है ? ताप विद्युत्
  • रेडियो तरंगें वायुमंडल की किस सतह से परिवर्तित होती है ? आयन मण्डल
  • हवाई जहाज वायुमंडल की किस परत में उड़ते है ? समतापमंडल
  • क्षोभमण्डल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई कितनी होती है ? 18 किमी
  • भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून किन महीनों में सक्रिय रहता है ? जून से सितम्बर
  • वायुमंडल का कितना भाग 29 किलोमीटर ऊँचाई तक पाया जाता है ? 97%
  • पश्चिमी घाट को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला
  • ''तुलबुल'' परियोजना किस नदी पर स्थित है ? झेलम
  • भारत में कौनसी जलवायु पाई जाती है ? उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु
  • किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है ? काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ? लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
  • भारत के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर खेती होती है ? 51%
  • भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में जंगलों को काटकर जो खेती की जाती है, वह क्या कहलाती है ? झूम खेती
  • भारत में रेशम का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? कर्नाटक

0 Response to "एक लाइन में प्रश्न उत्तर "

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post