-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
Current Affairs In Hindi – 12 February 2022 - Questions And Answer

Current Affairs In Hindi – 12 February 2022 - Questions And Answer



प्रश्न 1. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, 2021 में कौन सा शहर विश्व का पांचवां सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा है?

बेंगलूरु
दिल्ली
मुंबई
पुणे

उत्तर: मुंबई - टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, 2021 में मुंबई शहर भारत का सबसे अधिक और विश्व का पांचवां सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा है. जबकि बेंगलूरु 10वें और दिल्ली 11वें स्थान पर रहे है. मुंबई में कम से कम 53 प्रतिशत ट्रैफिक जाम पाया गया है. इसका मतलब है कि 15 मिनट के रास्ते को तय करने में मुंबई में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगता है.

प्रश्न 2. निम्न में से कौन सा शहर दिसंबर 2024 तक देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन होगा?

चेन्नई
कोलकाता
मुंबई
सूरत

उत्तर: सूरत - वर्ष 2017 में मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही सूरत दिसंबर 2024 तक देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन होगा. जिसके लिए हाल ही में भारतीय रेलवे ने सूरत में बनने वाले बुलेट ट्रेन स्टेशन के ग्राफिकल डिजाइन की पहली झलक भी जारी की है.

प्रश्न 3. निम्न में से किस संस्थान के खगोलविदों ने रहने योग्य ग्रहों को खोजने के लिए AI-बेस्ड एल्गोरिदम विकसित किया है?

आईआईटी दिल्ली
आईआईटी मुंबई
आईआईटी चेन्नई
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स

उत्तर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलविदों ने हाल ही में रहने योग्य ग्रहों को खोजने के लिए AI-बेस्ड एल्गोरिदम विकसित किया है. यह नया तरीका BITS पिलानी, गोवा परिसर के खगोलविदों के सहयोग से विकसित किया है. जिसमें 5,000 ज्ञात ग्रहों में से 60 संभावित रहने योग्य ग्रह पाए गए हैं.

प्रश्न 4. इसरो ने कब तक 2022 के अपने पहले PSLV-C52 मिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है?

14 फरवरी
20 फरवरी
25 फरवरी
28 फरवरी

उत्तर: 14 फरवरी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 2022 के अपने पहले PSLV-C52 मिशन को 14 फरवरी को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-04) को ले जायेगा.

प्रश्न 5. डेलॉइट ग्लोबल द्वारा हाल ही में “द वूमेन इन द बोर्डरूम” रिपोर्ट का कौन सा संस्करण जारी किया है?

पांचवां
सातवां
आठवां
नौवां

उत्तर: सातवां - डेलॉइट ग्लोबल द्वारा हाल ही में "द वूमेन इन द बोर्डरूम" रिपोर्ट का सातवां संस्करण जारी किया है. जिसके मुताबिक, भारत में महिलाओं के पास सिर्फ 17.1 फीसदी बोर्ड सीटें हैं। हालांकि, यह आंकड़ा बढ़ गया है। 2014 में यह 9.4% थी. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार वर्षों में चेयर पोजीशन पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम हुआ है.

प्रश्न 6. इनमे से किस विधानसभा ने हाल ही में एक विशेष विधानसभा सत्र ने NEET विरोधी विधेयक को फिर से अपनाया लिया है?

गुजरात विधानसभा
महाराष्ट्र विधानसभा
केरल विधानसभा
तमिलनाडु विधानसभा

उत्तर: तमिलनाडु विधानसभा - तमिलनाडु विधानसभा ने हाल ही में एक विशेष विधानसभा सत्र ने NEET विरोधी विधेयक को फिर से अपनाया लिया है. यह विधेयक तमिलनाडु में स्नातक मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET को समाप्त करने का प्रयास करता है.

प्रश्न 7. निम्न में से किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में पॉवरथॉन-2022 हैकाथॉन लांच किया है?

रमेश पोखरियाल
आर.के. सिंह
पियूष गोयल
राजनाथ सिंह

उत्तर: आर.के. सिंह - केंद्रीय बिजली और MNRE मंत्री आर.के. सिंह ने हाल ही में पॉवरथॉन-2022 हैकाथॉन लांच किया है. इसका आयोजन बिजली वितरण में जटिल समस्याओं को हल करने के लिए प्रौद्योगिकी संचालित समाधान खोजने के लिए किया जाएगा.

प्रश्न 8. निम्न में से किस देश की सरकार ने ताइवान की पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली की मरम्मत के लिए 100 मिलियन डालर मूल्य के उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी है?

चीन सरकार
होन्ग-कोंग सरकार
अमेरिका सरकार
ऑस्ट्रेलिया सरकार

उत्तर: अमेरिका सरकार - अमेरिका सरकार ने हाल ही में ताइवान की पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली की मरम्मत के लिए 100 मिलियन डालर मूल्य के उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी है. जिससे सिस्टम अपग्रेड होगा. यह पैट्रियट मिसाइल अमेरिकी कंपनी रेथियॉन द्वारा निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है.

प्रश्न 9. निम्न में से किस देश में स्थित JET प्रयोगशाला ने परमाणु संलयन ऊर्जा में 59 मेगा जूल ऊर्जा का उत्पादन करके नया रिकॉर्ड बनाया है?

जापान
चीन
अमेरिका
यूनाइटेड किंगडम

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम - यूनाइटेड किंगडम में स्थित JET प्रयोगशाला ने परमाणु संलयन ऊर्जा में 59 मेगा जूल ऊर्जा का उत्पादन करके नया रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही कंपनी एक मिनी स्टार बनाने और उसे पांच सेकेंड तक वहीं रोके रखने में सक्षम हो गई है. सूर्य के कोर में, हाल ही में प्राप्त संलयन प्रतिक्रिया 10 मिलियन सेल्सियस पर होती है.

प्रश्न 10. भारत हाल ही में किस देश को “Unitary Digital Identity Framework” को लागू करने के लिए अनुदान देने पर सहमत हुआ है?

जापान
चीन
बांग्लादेश
श्रीलंका

उत्तर: श्रीलंका - भारत हाल ही में श्री लंका को "Unitary Digital Identity Framework" को लागू करने के लिए अनुदान देने पर सहमत हुआ है. जिसके साथ ही अब श्रीलंका सरकार इस फ्रेमवर्क को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के रूप में लागू करने को प्राथमिकता देगी. इस फ्रेमवर्क के तहत, बायोमेट्रिक डेटा के आधार पर एक व्यक्तिगत पहचान सत्यापन उपकरण पेश किया जाएगा.

0 Response to "Current Affairs In Hindi – 12 February 2022 - Questions And Answer"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post