-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
अनुसंधान और उनके मुख्यालय एक पंक्ति में पढ़ें

अनुसंधान और उनके मुख्यालय एक पंक्ति में पढ़ें

1. निम्नलिखित में से अशोक के द्विभाषी अभिलेख थे.

(a) गुर्जर व मास्की
(b) शाहबाजगड़ी एवं मनसेहरा
(C) तक्षशिला एवं लघमान
(d) शर-ए- कुना (कंधार)

उत्तर: शर-ए- कुना (कंधार)
व्याख्या: शर-ए- कुना (कंधार) अभिलेख रामादक पर्व ग्रीक द्विभाषी अभिलेख था जबकि गुर्जर व मास्की (ब्राह्मणी/ब्रासी) शाहबाजगढ़ी एवं मनसेहरा (खरोष्ठी लिपि ) और तक्षशिला एवं लघमान(अरामाइक लिपि).

2. दिल्ली सल्तनत में लाखबख्श विना शासकको कहा गया?

(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) मोहम्मद बिन तुगलक
(c)कुतुबुदीन ऐबक
(d ) सिकन्दर लोदी

उत्तर: कुतुबुदीन ऐबक
व्याख्या : दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश का शासक कुतुबुद्दीन ऐबक लाखों में दान दिया करता था इसलिए उसे लाख बख्श कहा जाता था मोहम्मद बिन तुगलक के काल में अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता भारत आया था अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार नियंत्रण प्रणाली की शुरुआत की थी सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की थी.

3. . “यदि में अपने एक गुलाम को भी पालकी में बैठा दूतो मेरे आदेश पर मेरे सभी सरदार उसे कन्धों पर बैठाकर ले जाएंगे।"
कथन किस शासक का है

(a) बलबन
(b) खिज्र खा
(c) सिकन्दर लोदी
(d) अलाउदीन खिलजी

उत्तर:सिकन्दर लोदी
व्याख्या : उपर्युक्त कथन दिल्ली सल्तनत के शासक सिकंदर लोदी का है। बलवंत ने रक्त एवं लौह की नीति अपनाई थी। खिज्र खान ने सैयद वंश की स्थापना की थी

4. भारत में मुस्लिम राज्य का संस्थापक माना जाता है

(a) महमूद गजनी
(b)मोहम्मद गौरी
(c) इल्तुतमिश
(d) जहीरूद्दीन बाबर

उत्तर: मोहम्मद गौरी
व्याख्या : भारत में मुस्लिम राज्य का संस्थापक मोहम्मद गौरी को माना जाता है इसने 1175 से 1206 ईस्वी तक भारत पर कई आक्रमण किए तथा दिल्ली में मुस्लिम शासन की आधारशिला रखी जहीरूद्दीन बाबर (1526 से 30 ईसवी पूर्व)को भारत में मुगल वंश का संस्थापक माना जाता है

5. सेंधव सभ्यता की जनसंख्या मिश्रित प्रजाति की निम्नलिखित में से कौन-सी इसमें शामिल नहीं थी

(a)अल्पाइन
(b) भूमध्यसागरीय
(c) मंगोलॉयड
(d)नीग्रिटो

उत्तर:नीग्रिटो
व्याख्या : नीग्रिटो पुरापाषाण काल के मनुष्य की प्रमुख जाती थी जबकि सेंधव सभ्यता की निम्नलिखित प्रजातियां भी थी अल्पाइन भूमध्यसागरीय मंगोलॉयड प्रोटो ऑस्टेलाइड।

6. निम्नलिखित सेंधव स्थल में घोड़े की स्त्रियां के अवशेष कहां से मिले हैं

(a)सुरकोटड़ा
(b) कोटदीजी
(c) चन्हूदड़ो
(d)लोथल

उत्तर : सुरकोटड़ा
व्याख्या : सिंधु सभ्यता में घोड़े की अस्थियां सुरकोटड़ा में मिली है सुरकोटड़ा की खोज जगपति जोशी ने 1964 में की थी कोटदीजी से बाणाग्र (बाण आगे वाला नुकीला हिस्सा) चन्हूदरो से झुकर -झंकार संस्कृति, लोथल एक बंदरगाह युक्त शहर था।

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. जैन धर्म में तप एवं अहिंसा पर विशेष बल दिया गया है
2. जैन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ कल्पसूत्र संस्कृत में लिखा गया है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /कौन से कथन सत्य है

(a)केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल एक व दो दोनों
(d)ना तो एक और ना ही दो

उत्तर : केवल एक व दो दोनों
व्याख्या : जैन धर्म में तप यानी शरीर को कष्ट देकर सल्लेखना पद्धति से प्राण त्यागना एवं अहिंसा अर्थात हत्या ना करना पर बल दिया इसमें कृषि एवं युद्ध में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है जैन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ कल्पसूत्र संस्कृत में लिखा गया है

8. गुप्त वंश के किस शासक ने सर्वप्रथम महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी

(a)श्री गुप्त
(b) चंद्रगुप्त प्रथम
(c) समुद्रगुप्त
(d)चंद्रगुप्त द्वितीय

उत्तर : चंद्रगुप्त प्रथम
व्याख्या : गुप्त शासक चंद्रगुप्त प्रथम ने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी. श्री गुप्त गुप्त वंश के संस्थापक थे. समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने परमभगवान की उपाधि धारण की थी.

9. सती प्रथा का सर्वप्रथम कालंकित स्मारक किस स्थान पर मिला है

(a)एरण
(b) मास्की
(c)सुपिक
(d) कांची

उत्तर : एरण
व्याख्या : भानुगुप्त के एरण अभिलेख में 510 ईसवी को उसकी सामंत गोपराज का उल्लेख मिलता है जो हूणों के साथ युद्ध में मारा गया और उसकी पत्नी सती हो गई थी सती प्रथा के प्रचलन का यह प्रथम अभिलेखीय प्रमाण है जो एरण से प्राप्त हुआ.

10. कुतुबुद्दीन ऐबक की (1210 ईस्वी में) मृत्यु के पश्चात कौन उसका तात्कालिक उत्तराधिकारी बना

(a)बलबन
(b) आराम शाह
(c)इल्तुतमिश
(d)नसीरुद्दीन

उत्तर : आराम शाह
व्याख्या : कुतुबुद्दीन ऐबक की (1210 ईस्वी में) मृत्यु के पश्चात आराम शाह तात्कालिक उत्तराधिकारी बना था जिसका कुछ तुर्क मालिकों व अमीरों ने विरोध किया और स्वतंत्र होने की घोषणा कर दी। बलबन ने रक्त एवं लौह की नीति अपनाई थी। इल्तुतमिश ने "तुर्कान ए चहलगानी" या चालीसा (40 अमीरों का समूह) की शुरुआत की थी.

0 Response to "अनुसंधान और उनके मुख्यालय एक पंक्ति में पढ़ें "

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post