-->
आज का सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

आज का सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्‍न 1- सैंधववासी मिठास के लिए किस वस्‍तु का प्रयोग करते थे ।
उत्‍तर - शहद का ।

प्रश्‍न 2- ऋग्‍वेद में अघन्‍य शब्‍द किस पशु के लिए प्रयोग किया गया है।
उत्‍तर - गाय ।

प्रश्‍न 3- सिकन्‍दर महान ने भारत पर आक्रमण कब किया ।
उत्‍तर - 326 ई. पू. ।

प्रश्‍न 4- भारत में सिकन्‍दर का मुख्‍य युद्ध किस के साथ हुआ ।
उत्‍तर - पोरस के साथ ।

प्रश्‍न 5- पालि ग्रंथों में गॉव के मुखिया को क्‍या कहा गया है।
उत्‍तर - भोजक ।

प्रश्‍न 6- उज्‍जैन का प्राचीन नाम क्‍या था।
उत्‍तर - अवंतिका ।

प्रश्‍न 7- नन्‍द वंश का संस्‍थापक कौन था ।
उत्‍तर - महापद्मनंद ।

प्रश्‍न 8- प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किसके द्वारा किया गया ।
उत्‍तर - ईरानियों द्वारा ।

प्रश्‍न 9- मगध का कौन सा शासक सिकन्‍दर का समकालीन था।
उत्‍तर - धनानन्‍द ।

प्रश्‍न 10- नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ।
उत्‍तर - धनानंद ।

प्रश्‍न 11- बिन्‍दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहा भेजा था ।
उत्‍तर - तक्षशिला ।

प्रश्‍न 12- किस सम्राट का नाम देवान प्रियादर्शी था ।
उत्‍तर - सम्राट अशोक ।

प्रश्‍न 13- कलिंग का युद्ध कब हुआ
उत्‍तर - 261 ई. पू. ।

प्रश्‍न 14- प्राचीन भारत का कौन सा शासक था जिसने अपने अंतिम दिनों में जैनधर्म को अपना लिया था।
उत्‍तर - चंद्रगुप्‍त मौर्य ने ।

प्रश्‍न 15- मौर्य साम्राज्‍य में कौन सी मुद्रा प्रचलित थी ।
उत्‍तर - पण ।

प्रश्‍न 16- अशोक का उत्‍तराधिकारी कौन था ।
उत्‍तर - कुणाल ।

प्रश्‍न 17- अर्थशास्‍त्र का लेखक किसके समकालीन था ।
उत्‍तर - चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य ।

प्रश्‍न 18- मौर्य काल में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कौन सा था ।
उत्‍तर - तक्षशिला ।

प्रश्‍न 19- मेगस्‍थनीज की पुस्‍तक का क्‍या नाम था ।
उत्‍तर - इंडिका ।

प्रश्‍न 20- अशोक के शिलालेखों में कौन सी भाषा थी ।
उत्‍तर - प्राकृत ।

प्रश्‍न 21- हड़प्‍पा सभ्‍यता का पता कब और किसने लगाया।
उत्‍तर - 19वीं शताब्‍दी में अंग्रेजों ने।

प्रश्‍न 22- हड़प्‍पा वासियों की सामाजिक व्‍यवस्‍था का मुख्‍य आधार क्‍या था।
उत्‍तर - परिवार।

प्रश्‍न 23- हड़प्‍पा वासियों का समाज कैसा था।
उत्‍तर - मातृ सत्‍तात्‍मक।

प्रश्‍न 24- आग से पकी हुई मिट्टी को हड़प्‍पा वासी क्‍या कहते थे।
उत्‍तर - टेराकोटा।

प्रश्‍न 25- बिल्‍ली का पीछा करते हुए कुत्‍ते के पंजों के निशान कहां मिले है।
उत्‍तर - सिंधुकालीन स्‍थल चन्‍हूदड़ो में।

प्रश्‍न 26- किस खेल का प्रचलन हड़प्‍पा के समय था।
उत्‍तर - शतरंज।

प्रश्‍न 27- हड़प्‍पावासी किसे अपना पवित्र पक्षी मानते थे।
उत्‍तर - फाख्‍ता।

प्रश्‍न 28- स्‍वास्तिक किसकी देन है।
उत्‍तर - हड़प्‍पा सभ्‍यता।

प्रश्‍न 29- कपास की उपज की पहली जानकारी कहां से मिली।
उत्‍तर - हड़प्‍पा।

प्रश्‍न 30- कपास को यूनानी क्‍या कहते थे।
उत्‍तर - सिन्‍डॉन।

प्रश्‍न 31- खेत की जुताई के लिए किसका उपयोग किया जाता था।
उत्‍तर - हल।

प्रश्‍न 32- सैंधव वासी मिठास के लिए किस चीज का इस्‍तेमाल करते थे।
उत्‍तर - शहद।

प्रश्‍न 33- हउ़प्‍पा के समय व्‍यापार की कौन सी प्रणाली प्रचलित थी।
उत्‍तर - वस्‍तु विनिमय प्रणाली।

प्रश्‍न 34- हड़प्‍पा के लोगों ने नगरों और घरों के विन्‍यास के लिए किस पद्धति को अपनाई।
उत्‍तर - ग्रीड पद्धति।

प्रश्‍न 35- हड़प्‍पा सभ्‍यता में शहरीकरण की प्रमुख विशेषता क्‍या थी।
उत्‍तर - निकास प्रणाली।

प्रश्‍न 36- हड़पा में लिपि और धर्म की जानकारी कहां से मिलती है।
उत्‍तर - सैंधवकालीन मुहरों से।

प्रश्‍न 37- चित्राक्षर लिपि को और किस नाम से पुकारा जाता है।
उत्‍तर - बेन्‍ड्रोफ्रेंड्रम लिपित।

प्रश्‍न 38- आजादी (सन् 1947) के बाद भारत में सबसे अधिक कहां हड़प्‍पायुगीन स्‍थलों की खोज हुई।
उत्‍तर - गुजरात।

प्रश्‍न 39- वह कौन सा हड़प्‍पाकालीन स्‍थल है जो त्रिस्‍तरीय था।
उत्‍तर - धौलावीरा।

प्रश्‍न 40- चावल के उत्‍पादन के साक्ष्‍य किस सैंधव पुरास्‍थल से प्राप्‍त हुए है।
उत्‍तर - रंगपुर एवं लोथल

0 Response to "आज का सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर "

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post