-->
Current Affairs In Hindi – 30 July 2021 - Questions And Answers

Current Affairs In Hindi – 30 July 2021 - Questions And Answers



प्रश्न 1. हाल ही में किसने दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है?

राज्यसभा
लोकसभा
निति आयोग
योजना आयोग

उत्तर: लोकसभा – संसद के निचले सदन लोकसभा ने हाल ही में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 4 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो गया था. जिसके तहत छोटे और मझोले इकाई के तहत आने वाले कर्जदार कारोबारियों को पहले से तैयार व्यवस्था के तहत दिवाला निपटान प्रक्रिया की सुविधा मिल गई है.

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है?

अर्पिता मुखर्जी
श्रीजा शेषाद्रि
वंतिका अग्रवाल
आर वैशाली

सही उत्तर: वंतिका अग्रवाल - दिल्ली की वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है। 11 राउंड से उसने 9.5 अंक हासिल किए। 9 अंकों के साथ पश्चिम बंगाल की अर्पिता मुखर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु की श्रीजा शेषाद्री ने 8.5 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की सौम्या स्वामीनाथन और तमिलनाडु की आर वैशाली क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रश्न 3. वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से किस ग्रह के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है?

बुध
शुक्र
शनि
बृहस्पति

उत्तर: बृहस्पति – वैज्ञानिकों ने हाल ही में हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है. शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की बर्फीली सतह से जल वाष्प के थर्मल पलायन की खोज की है. बृहस्पति का चंद्रमा गेनीमेड हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा और 9वा सबसे बड़ा खगोलीय पिंड है.

प्रश्न 4. भारत के किस राज्य में स्थित हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है?

बिहार
गुजरात
महाराष्ट्र
केरल

उत्तर: गुजरात – गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है. यह विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल होने वाला भारत का 40वां स्थान है. इसे प्रतिष्ठित सूची में शामिल करने का निर्णय फ़ूज़ौ, चीन में 44वीं यूनेस्को विश्व विरासत समिति सत्र में लिया गया है.

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस राज्य ने आयुष आधारित आर्थिक उन्नयन योजना ''देवरन्या योजना'' की घोषणा की है?

मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड

उत्तर: मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने देवराण्य योजना नाम से आयुष आधारित आर्थिक उन्नयन योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आयुष और पर्यटन को एक साथ लाना है। इसका दोहरा उद्देश्य अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में आयुर्वेद के लाभों को अधिकतम करना और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है।

प्रश्न 6. अपने 15वें स्थापना दिवस पर किस मंत्रालय ने हाल ही में अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है?

शिक्षा मंत्रालय
महिला और विकास मंत्रालय
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय

उत्तर: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने हाल ही में अपने 15वें स्थापना दिवस पर अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है. जो की विज्ञान मंत्रालय संस्थानों का एक एकीकृत डिजिटल वेब पोर्टल है। यह वेब पोर्टल पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित डेटा को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा.

प्रश्न 7. सरकार की ऊर्जा सुरक्षा योजनाओं के तहत हाल ही में किसने लीथियम की खोज पर परियोजना शुरू की है?

निति आयोग
केंद्र सरकार
योजना आयोग
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

उत्तर: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने हाल ही में सरकार की ऊर्जा सुरक्षा योजनाओं के तहत लीथियम की खोज पर परियोजना शुरू की है. जीएसआई ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर राज्यों में यह परियोजना शुरू की है.

प्रश्न 8. निम्न में से किस देश ने भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है?

जापान
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
चीन

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है जिनमे से 6 ऐसी हैं जो या तो चोरी हुई हैं या अवैध रूप से एक्सपोर्ट की गई हैं या जिनके अस्तित्व के बारे में पता नहीं है। इनमें मूर्तियां, फोटोग्राफ और एक स्क्रॉल शामिल है. इन कलेक्शन धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों को कीमत 2.2 मिलियन डॉलर है.

प्रश्न 9. सऊदी अरब की सरकार ने भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों के लिए कितने वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है?

2 वर्ष
3 वर्ष
4 वर्ष
5 वर्ष

उत्तर: 3 वर्ष – सऊदी अरब की सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर रेड लिस्ट में भारत सहित शामिल देशों के लिए 3 वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है. इस “रेड लिस्ट” में शामिल सूची में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अन्य देशों को शामिल किया हुआ है.

प्रश्न10. निम्न में से किस देश के बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है?

इटली
अमेरिका
इज्राहिल
स्पेन

उत्तर: स्पेन – स्पेन के मैड्रिड के बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है. इसके साथ ही स्पेन में विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है जो इटली और चीन के बाद विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक संख्या है. ये दो स्थलों को जोड़ने से पहले कोई भी विरासत स्थल स्पेन की राजधानी मैड्रिड में स्थित नहीं था.

0 Response to "Current Affairs In Hindi – 30 July 2021 - Questions And Answers"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post