
भारत के शहर, जिन्हें रंगों के नाम से जाना जाता है
Sunday, 18 July 2021
Comment
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि भारत में कुछ ऐसे शहर भी हैं, जिन्हें रंगों के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं इन रंगो के साथ उस शहर का एक अटूट संबंध है।
तो आइए जानते हैं ऐसे कौनसे शहर हैं जिन्हें रंगों के नाम से जाना जाता है और क्या कारण है?
1. गुलाबी शहर जयपुर- यह बहुत ही प्रसिद्ध शहर है। यह राजस्थान की राजधानी व राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है। जयपुर शहर को गुलाबी शहर (पिंक सिटी) के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण यह है राजा "सवाई राम सिंह" ने जयपुर की इमारतों, महलों व शहरों के कई घरों को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था।
तभी से इस शहर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। आज भी इस शहर के चारों तरफ महलों और दुकानों तथा बाजारों में गुलाबी रंग करवाया जाता है। इस शहर में स्थित महलों तथा इस शहर को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।
2. नीला शहर जोधपुर- यह शहर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है। जोधपुर में स्थित "मेहरानगढ़ का किला" इस की शान माना जाता है। जोधपुर को नीला शहर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां लोगों ने अपने घरों में नीला रंग करवा रखा है। ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके क्योंकि यह शहर रेगिस्तान के बीच में बसा हुआ है।
3. श्वेत शहर उदयपुर राजस्थान में स्थित उदयपुर "श्वेत शहर" के नाम से भी जाना जाता है। 1559 में इस शहर की स्थापना महाराणा "उदयसिंह ने की थी। इस शहर में कई झीलें हैं। इन्हीं
झीलों के किनारे सफेद पत्थरों से महल बनवाए गए हैं, जो कि बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं। इसी कारण इस शहर को " श्वेत शहर" कहा जाता है। इसके अलावा उदयपुर को "झीलों की नगरी" के नाम से भी जाना जाता है।
4. ऑरेंज सिटी नागपुर- यह शहर मुंबई और पुणे के बाद महाराष्ट्र के तीसरे बड़े शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर में बहुत ही अधिक मात्रा में "संतरो की खेती की जाती है जिस कारण नागपुर का नाम "ऑरेंज सिटी" पड़ा है।
5. ग्रीन सिटी के नाम से भारत के तीन शहर जाने जाते हैं इनमें "गांधी नगर, चंडीगढ़ और तिरुवनन्तपुरम" शामिल है। इन तीनों शहरों की हरियाली के कारण इन्हें "ग्रीन सिटी" कहा जाता है।
16. गोल्डन सिटी जैसलमेर राजस्थान में स्थित जैसलमेर को "गोल्डन सिटी" के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में मौजूद इमारतं "पीले रंग" के पत्थरों से बनी हुई है। जब सूरज डूबता है और उसकी रोशनी इन इमारतों पर पड़ती है तो चारों तरफ सुनहरा रंग दिखाई पड़ता है। इसी कारण इसे "गोल्डन या पीला शहर" कहा जाता है।
7. ब्लैक सिटी कोलकाता यह "हुगली नदी" के पूर्वी तट पर स्थित पश्चिम बंगाल की राजधानी है। इस शहर को "ब्लैक सिटी" इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां "ब्लैक होल" नामक एक जेल थी, जहां कई लोगों को बंदी बनाकर रखा जाता था। इसके अलावा कई लोगों का कहना है कि जब भगवान शिव अपनी पत्नी के मृत शरीर को जा रहे थे तो यहां पर मां काली की अंगुली कट कर गिर गई थी। इसी कारण इस शहर को "ब्लैक सिटी" कहा जाने लगा।
0 Response to "भारत के शहर, जिन्हें रंगों के नाम से जाना जाता है"
Post a Comment